डंपर और स्कूल बस की भिड़ंत, शिक्षिका की मौत:कानपुर में 2 शिक्षक घायल; एसडीएम ने घर पहुंचकर परिजनों को मदद का भरोसा दिया

डंपर और स्कूल बस की भिड़ंत, शिक्षिका की मौत:कानपुर में 2 शिक्षक घायल; एसडीएम ने घर पहुंचकर परिजनों को मदद का भरोसा दिया

कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में हरबसपुर के पास शुक्रवार सुबह डंपर और स्कूल बस की भिड़ंत हो गई। हादसे में चीना पब्लिक स्कूल की विज्ञान शिक्षिका ऐश्वर्या श्रीवास्तव की मौत हो गई, जबकि दो अन्य शिक्षक घायल हो गए। घायलों को बिधनू सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ऐश्वर्या की मौत की जानकारी मिलने पर घाटमपुर एसडीएम अविचल प्रताप सिंह उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जताई और हर संभव प्रशासनिक मदद का भरोसा दिया। अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना एसडीएम ने कानपुर जिला अस्पताल पहुंचकर हादसे में घायल दोनों शिक्षकों से भी मुलाकात की। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों के इलाज और स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। चीना पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने एसडीएम के परिजनों से मिलने और घायलों का हाल जानने की सराहना की। प्रबंधन ने कहा कि प्रशासनिक व्यस्तताओं के बावजूद एसडीएम ने शोक की इस घड़ी में परिवार से मिलकर संवेदना जताई और हर संभव मदद का भरोसा दिया। स्कूल प्रबंधन ने इसके लिए उनका आभार जताया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *