दतिया के उनाव थाना क्षेत्र के कामद गांव में रविवार शाम जन्मदिन के कार्यक्रम में हुई हर्ष फायरिंग में 15 वर्षीय छात्र घायल हो गया। छात्र की पहचान अभिषेक पिता हरदयाल अहिरवार के रूप में हुई है। उसके शरीर में गोली के छर्रे लगे हैं। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। घटना शाम करीब 4:30 बजे गांव में बीज गोदाम वाले रास्ते पर हुई बताई जा रही है। पहलाद वंशकार के घर बेटे के जन्म की खुशी में कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान हर्ष फायरिंग की गई। अभिषेक उस समय वहां से निकल रहा था। फायरिंग के दौरान निकले छर्रे उसे लग गए। परिजन उसे शाम करीब 6 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस कर रही मामले की जांच उनाव थाना प्रभारी अंशुल अरोरा ने बताया कि छात्र का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

