देवास के टोंककला क्षेत्र में शनिवार देर रात सड़क हादसे में राजौरी के 26 वर्षीय ट्रक ड्राइवर मोहम्मद साजिद की मौत हो गई। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पहचान नहीं होने के कारण शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। रविवार को ट्रक ड्राइवरों के ग्रुप में हादसे की जानकारी पहुंची। जिसके बाद साजिद के दोस्त इरफान ने अस्पताल पहुंचकर उसकी पहचान की। इरफान को हादसे की जानकारी मिली तो वह जिला अस्पताल पहुंचा। उसने शव की पहचान मोहम्मद साजिद के रूप में की। साजिद मुंबई से माल लेकर जा रहा था, तभी उसका ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दोस्त शव लेकर राजौरी रवाना पहचान होने के बाद इरफान ने राजौरी में साजिद के परिवार से बात की। परिजनों ने देवास आने में असमर्थता जताई।इसके बाद इरफान ने साजिद का शव राजौरी पहुंचाने का फैसला किया। ट्रक मालिक ने एंबुलेंस और अन्य व्यवस्थाओं में भी मदद की। पुलिस की कार्रवाई पूरी होने के बाद इरफान शव लेकर राजौरी के लिए रवाना हो गया।

