सपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- यूपी से जा रही सामंतवादी सरकार:सामाजिक न्याय की सरकार आएगी, जहां जीत की संभावना होगी, वहीं लड़ेगा गठबंधन का प्रत्याशी

सपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- यूपी से जा रही सामंतवादी सरकार:सामाजिक न्याय की सरकार आएगी, जहां जीत की संभावना होगी, वहीं लड़ेगा गठबंधन का प्रत्याशी

गोंडा में रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से PDA कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सामाजिक न्याय की सरकार आने वाली है। मौजूदा सरकार में हर व्यक्ति परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान राम के नाम पर भी लोगों ने चंदा चोरी कर लिया। उन्होंने कहा कि गोंडा में जिस तरह का माहौल दिखाई दे रहा है, उससे साफ है कि उत्तर प्रदेश से सामंतवादी सरकार जा रही है और सामाजिक न्याय की सरकार आ रही है। उन्होंने लोगों से ऐसी ताकतों से सावधान रहने की अपील की। कार्यक्रम मनकापुर विधानसभा क्षेत्र के बंधवा चौराहा पर आयोजित किया गया। सीट बंटवारे पर बोले- जहां जीत निश्चित होगी, वहीं लड़ेगा प्रत्याशी
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने सीट बंटवारे को लेकर कहा कि इसे लेकर सपा और कांग्रेस के बीच कोई लड़ाई नहीं है। उन्होंने कहा कि जहां जीत निश्चित करने की स्थिति होगी, वहीं गठबंधन का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा। सीटों का अंतिम फैसला दोनों दलों का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि बीच में बयान देने वाले लोग संभवत: अपने नेतृत्व की बात नहीं मानने वाले हैं। तीसरे राज्यसभा प्रत्याशी के नाम पर बोले- जल्द घोषित होगा
सपा के तीसरे राज्यसभा प्रत्याशी के सवाल पर श्यामलाल पाल ने कहा कि प्रत्याशी की घोषणा भी हो जाएगी। वहीं उद्योगपति को राज्यसभा भेजे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है। ऐसे उद्योगपतियों की जरूरत है, जो प्रदेश में उद्योग लगाकर बेरोजगारों को रोजगार दे सकें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश को रोजगारयुक्त बनाने का रास्ता दिखाया है। उनके मुताबिक, ऐसे लोगों के माध्यम से प्रदेश में उद्योग बढ़ेंगे और बेरोजगारी दूर करने में मदद मिलेगी। ‘बुलडोजर नीति शिक्षा व्यवस्था के लिए घातक’
योगी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई पर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की बुलडोजर नीति शिक्षा व्यवस्था को कमजोर कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालयों और विश्वविद्यालयों पर बुलडोजर चलाने की नीति शिक्षा के लिए नुकसानदायक है। पाल ने कहा कि यह नीति देश और प्रदेश के लिए घातक है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *