मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जा रही बस कार से भिड़ी:2 लोगों की हालत गंभीर, कई को मामूली चोटें, दोनों वाहनों के ड्राइवर भी घायल

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जा रही बस कार से भिड़ी:2 लोगों की हालत गंभीर, कई को मामूली चोटें, दोनों वाहनों के ड्राइवर भी घायल

सिवनी जिले के बरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पौनार के पास सिवनी-बालाघाट मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह करीब 10 बजे बस और कार के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार कई लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद के लिए हाथ बढ़ाया, घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि बस में सवार लोग मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंडला जा रहे थे। बस में बरघाट क्षेत्र के आष्टा, अंखिवाड़ा और कल्याणपुर समेत आसपास के गांवों के ग्रामीण सवार थे। तभी पौनार के पास सामने से आ रही कार से बस की सीधी टक्कर हो गई। दो लोगों की हालत गंभीर टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। बरघाट थाना प्रभारी मोहनीश वेस के मुताबिक हादसे में कार सवार उमेन्द्र कुमार मर्सकोले (40 वर्ष, निवासी बालाघाट) और बस में सवार बुजुर्ग शंकर लाल सोनी (76 वर्ष, निवासी कल्याणपुर) को ज्यादा गंभीर चोटें आई हैं। बाकी अन्य यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें लगी हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। बस चालक पर केस दर्ज घटना की खबर मिलते ही बरघाट पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़क पर पड़े दुर्घटनाग्रस्त वाहनों (बस क्रमांक MP20 ZL 9870) को हटवाकर रास्ता साफ कराया और यातायात को दोबारा शुरू कराया। एसडीओपी ललित गठरे ने बताया कि बस सीएम के कार्यक्रम में जा रही थी। मामले में बरघाट पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार को माना जा रहा है, हालांकि पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों के बयान दर्ज कर पूरी घटना की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *