खंडवा सांसद को ऊर्जा मंत्रालय की समिति में जगह मिली:बिजली-ऊर्जा के मुद्दे राष्ट्रीय स्तर पर उठाएंगे, जिम्मेदारी मिलने पर PM का आभार जताया

खंडवा सांसद को ऊर्जा मंत्रालय की समिति में जगह मिली:बिजली-ऊर्जा के मुद्दे राष्ट्रीय स्तर पर उठाएंगे, जिम्मेदारी मिलने पर PM का आभार जताया

खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील को भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय से जुड़ी संसद की स्थायी समिति का सदस्य फिर से बनाया गया है। उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह संसदीय समिति देश के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े नीतिगत विषयों, बिजली व्यवस्था, ऊर्जा सुरक्षा, ऊर्जा संरक्षण और नवीकरणीय (Renewable) ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण मामलों की समीक्षा करती है। समिति ऊर्जा नीतियों, योजनाओं और मंत्रालय के सभी कामों की विस्तृत समीक्षा कर अपनी रिपोर्ट संसद को सौंपती है। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मुद्दों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच इस जिम्मेदारी के मिलने से सांसद पाटील को खंडवा लोकसभा क्षेत्र सहित पूरे मध्यप्रदेश से जुड़े बिजली और ऊर्जा क्षेत्र के अहम मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर रखने का बड़ा मौका मिलेगा। वे अब बिजली व्यवस्था, कृषि और औद्योगिक क्षेत्र की ऊर्जा जरूरतों और सौर ऊर्जा से जुड़े विषयों को सीधे उचित मंच पर प्रमुखता से उठा सकेंगे। पीएम मोदी और ऊर्जा मंत्री का जताया आभार सांसद पाटील ने इस नई जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वे पूरी गंभीरता और निष्ठा से इस जिम्मेदारी को निभाते हुए जनहित के मुद्दों को मजबूती से रखेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *