शराब से भरा कंटेनर ट्रक में घुसा, ड्राइवर-खलासी झुलसे:धमाके के साथ दोनों गाड़ियों में आग लगी, घायलों का इलाज जारी

शराब से भरा कंटेनर ट्रक में घुसा, ड्राइवर-खलासी झुलसे:धमाके के साथ दोनों गाड़ियों में आग लगी, घायलों का इलाज जारी

भीलवाड़ा-अजमेर नेशनल हाईवे 48 पर नानकपुरा के पास कोटपुतली से भीलवाड़ा जा रहे शराब से भरा कंटेनर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसा। हादसे के बाद ट्रक और कंटेनर दोनों में आग लग गई। जिससे कंटेनर के ड्राइवर-खलासी झुलस गए। वहीं, ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। साथ ही अफरा तफरी होने के कारण हाईवे पर गाड़ियों का जाम लग गया। आग बुझाने में लगभग 1 घंटा लग गया। पहले देखें हादसे की तस्वीरें… शराब से भरा कंटेनर ट्रक से टकराया मामला भीलवाड़ा के रायला थाना क्षेत्र का है, अजमेर-भीलवाड़ा NH-48 पर नानकपुरा के पाल कंचन फैक्ट्री स्थित गुरुद्वारे के सामने ट्रक और कंटेनर की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रक में फंसे ड्राइवर और खलासी कुछ हद तक झुलस गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। हाईवे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाए घायल मौके से लोगों ने नानकपुरा पुलिस को बुलासा और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। कांस्टेबल देवेंद्र सिंह और एंबुलेंस पायलट प्रभु प्रजापत ने बचाव अभियान शुरू किया। आग की लपटों और दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर के बीच फंसे ड्राइवर सियाराम (35) और खलासी किशन (32), निवासी कोटपुतली, को सुरक्षित बाहर निकाला। जिसके बाद दोनों को हाईवे एंबुलेंस की मदद से भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। ड्राइवर खलासी 40 प्रतिशत तक झुलसे एंबुलेंस में मौजूद मैडिकल स्टाफ के मुताबिक, हादसे में कंटेनर चालक और खलासी करीब 40 प्रतिशत तक झुलस गए है। इसी के साथ नानकपुरा चौकी मांडल पुलिस को सूचना मिलने पर मांडल थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह नरूका ने हादसे के संबंध में जानकारी जुटाना शुरू कर दी है। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में आग पर काबू पाया इधर, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक में लगी आग पर काबू पाया। हादसे के दौरान ट्रक में शराब की पेटियां भरी हुई थीं। ये ट्रक कोटपुतली से भीलवाड़ा की ओर आ रहा था। टक्कर के बाद ट्रक में लगी आग के चलते जयपुर-उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब 3 किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने तुरंत ट्रैफिक संभालना शुरू हुआ और 3 घंटे में जाम खुलवाया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *