तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के बीच जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर ने JDU पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला। रविवार को मुजफ्फरपुर के माधोपुर सुस्ता स्थित शहीद प्रमोद बीएड कॉलेज में शिक्षा संवाद सह शिक्षक समागम में पहुंचे प्रशांत किशोर ने कहा कि JDU की ताकत नीतीश कुमार थे, लेकिन अब पार्टी में उनका कोई नेता नहीं है। बिहार में JDU को अमित शाह चला रहे हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि JDU की राजनीति और उसकी मौजूदा स्थिति को बिहार की जनता देख रही है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में JDU का BJP में विलय-संयोजन होना तय है। उनके इस बयान को तिरहुत शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है, जहां अलग-अलग दलों और संगठनों के उम्मीदवार मैदान में हैं। यह चुनाव दल का नहीं, शिक्षक और स्नातक मतदाताओं का प्रशांत किशोर ने शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर कहा कि यह सामान्य विधानसभा या लोकसभा चुनाव जैसा दलगत चुनाव नहीं है। यहां शिक्षक और स्नातक मतदाता उम्मीदवार और उनके मुद्दों को देखकर फैसला करते हैं। उन्होंने शिक्षकों के 7वें वेतनमान और गैर-शैक्षणिक कार्यों से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना उनकी गारंटी है। साथ ही गैर-शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों के कथित शोषण को रोकने के लिए राज्य स्तर पर मानक बनाए जाने की जरूरत है। ‘सत्ता में नहीं हैं, फिर भी सरकार को फैसले बदलने पड़े’ विपक्ष की ओर से 7वें वेतनमान के वादे पर सवाल उठाए जाने पर प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज अभी सत्ता में नहीं है। इसके बावजूद जब बुजुर्गों की पेंशन 400 से बढ़ाकर 1100 रुपए की गई और Student Credit Card की राशि 4 लाख से घटाए जाने के बाद फिर 4 लाख हुई, तो जन सुराज के मुद्दे उठाने से सरकार पर दबाव बना। उन्होंने कहा कि जन सुराज का लक्ष्य सिर्फ विधायक बनना या सत्ता-विपक्ष में आना नहीं है। पार्टी बिहार में व्यवस्था और शिक्षा समेत अलग-अलग क्षेत्रों में सुधार के मुद्दे पर राजनीति कर रही है।
तिरहुत सीट पर उम्मीदवारों के समर्थन में पहुंचे PK प्रशांत किशोर मुजफ्फरपुर में जन सुराज के तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार डॉ. बिमोहन और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार श्यामनंदन यादव के समर्थन में पहुंचे थे। शिक्षा संवाद में उन्होंने शिक्षकों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की और चुनाव में जन सुराज के उम्मीदवारों को समर्थन देने की अपील की। तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के बीच जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर ने JDU पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला। रविवार को मुजफ्फरपुर के माधोपुर सुस्ता स्थित शहीद प्रमोद बीएड कॉलेज में शिक्षा संवाद सह शिक्षक समागम में पहुंचे प्रशांत किशोर ने कहा कि JDU की ताकत नीतीश कुमार थे, लेकिन अब पार्टी में उनका कोई नेता नहीं है। बिहार में JDU को अमित शाह चला रहे हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि JDU की राजनीति और उसकी मौजूदा स्थिति को बिहार की जनता देख रही है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में JDU का BJP में विलय-संयोजन होना तय है। उनके इस बयान को तिरहुत शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है, जहां अलग-अलग दलों और संगठनों के उम्मीदवार मैदान में हैं। यह चुनाव दल का नहीं, शिक्षक और स्नातक मतदाताओं का प्रशांत किशोर ने शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर कहा कि यह सामान्य विधानसभा या लोकसभा चुनाव जैसा दलगत चुनाव नहीं है। यहां शिक्षक और स्नातक मतदाता उम्मीदवार और उनके मुद्दों को देखकर फैसला करते हैं। उन्होंने शिक्षकों के 7वें वेतनमान और गैर-शैक्षणिक कार्यों से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना उनकी गारंटी है। साथ ही गैर-शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों के कथित शोषण को रोकने के लिए राज्य स्तर पर मानक बनाए जाने की जरूरत है। ‘सत्ता में नहीं हैं, फिर भी सरकार को फैसले बदलने पड़े’ विपक्ष की ओर से 7वें वेतनमान के वादे पर सवाल उठाए जाने पर प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज अभी सत्ता में नहीं है। इसके बावजूद जब बुजुर्गों की पेंशन 400 से बढ़ाकर 1100 रुपए की गई और Student Credit Card की राशि 4 लाख से घटाए जाने के बाद फिर 4 लाख हुई, तो जन सुराज के मुद्दे उठाने से सरकार पर दबाव बना। उन्होंने कहा कि जन सुराज का लक्ष्य सिर्फ विधायक बनना या सत्ता-विपक्ष में आना नहीं है। पार्टी बिहार में व्यवस्था और शिक्षा समेत अलग-अलग क्षेत्रों में सुधार के मुद्दे पर राजनीति कर रही है।
तिरहुत सीट पर उम्मीदवारों के समर्थन में पहुंचे PK प्रशांत किशोर मुजफ्फरपुर में जन सुराज के तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार डॉ. बिमोहन और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार श्यामनंदन यादव के समर्थन में पहुंचे थे। शिक्षा संवाद में उन्होंने शिक्षकों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की और चुनाव में जन सुराज के उम्मीदवारों को समर्थन देने की अपील की।

