रिटायर्ड DIG बोले- आज IPS-TI सीधे मुंह बात नहीं करते:गुना के कार्यक्रम में कहा- अधिकारियों में संवेदनशीलता नहीं रही, ट्रेनिंग सेंटर्स को सुधार की जरूरत

रिटायर्ड DIG बोले- आज IPS-TI सीधे मुंह बात नहीं करते:गुना के कार्यक्रम में कहा- अधिकारियों में संवेदनशीलता नहीं रही, ट्रेनिंग सेंटर्स को सुधार की जरूरत

गुना में पुलिस पेंशनर्स संघ के प्रांतीय अधिवेशन और चौथा स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के 33 जिलों से आए रिटायर्ड पुलिसकर्मी शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान पुलिसकर्मियों के लिए इमरजेंसी फंड बनाने का अहम निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने कहा कि मेरा मानना है कि आज के आधुनिक युग में आप सब लोग कुछ न कुछ स्वास्थ्य संबंधी एक्टिविटी करते होंगे। कोई योग करता होगा, कोई एक्सरसाइज करता होगा। कुछ न कुछ एक्टिविटी करते रहने से शरीर में एक संतुलन बना रहता है।हम लोग दीर्घायु पाते हैं। आज के अधिकारियों में संवेदनशीलता नहीं रिटायर्ड DIG और गुना के पूर्व SP हरिसिंह यादव ने कहा कि आज के चाहे IPS हों, चाहे SPS हों या फिर TI हों, आप जाओगे तो वो सीधे मुंह बात नहीं करते। आजकल के अधिकारियों में कोई संवेदनशीलता नहीं। इसलिए चाहे यहां DG आकर बोल दें या कोई और बोल दे, कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पहले वो अपने ट्रेनिंग सेंटर्स को सुधारें। हम जैसे पुराने लोगों को बुलाएं, जो उन्हें बताकर आएंगे। सम्मान देकर देख लीजिए, जान दे देंगे पूर्व SP ने आगे कहा कि थानों और ऑफिसों में लिखा होता है जनसेवा और देशभक्ति। आज देख लीजिए न कौन सी भक्ति हो रही है। कौन सी सेवा हो रही है। किसी नेताजी से सीधे बात करने का तौर-तरीका नहीं बचा। ऊपर से आती हैं सारी चीजें। कलेक्टर कहां हैं, आप मेरी ड्यूटी पर हैं, इधर आइए… ये तो गलत बात है। चाहे कोई भी हो। हम बड़ी भारी मेहनत करके इस नौकरी में आए हैं, हम भी सम्मान चाहते हैं। सम्मान देकर देख लीजिए, जान दे देंगे। कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के रूप में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल मौजूद रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के तौर पर रिटायर्ड DIG और गुना के पूर्व SP रहे हरिसिंह यादव तथा ASP प्रशांत सुमन शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिटायर्ड ASP विशंभर सिंह तोमर ने की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *