दिग्गज Director Singeetham Srinivasa Rao का निधन, South Cinema इंडस्ट्री में शोक की लहर

दिग्गज Director Singeetham Srinivasa Rao का निधन, South Cinema इंडस्ट्री में शोक की लहर

भारतीय सिनेमा में सबसे अनोखी और नई तरह की फिल्में बनाने वाले मशहूर फ़िल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव का शनिवार रात चेन्नई के कावेरी हॉस्पिटल में निधन हो गया। 95 उम्र में वेटरन फिल्ममेकर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

हाल ही में तबीयत बिगड़ने के बाद सिंगीथम श्रीनिवास राव को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सिंगीथम उम्र से जुड़ी बीमारियों का इलाज करवा रहे थे।

21 सितंबर, 1931 को आंध्र प्रदेश के गुडूर में जन्मे सिंगीथम श्रीनिवास राव ने अपने करियर की शुरुआत डायरेक्टर एल.वी. प्रसाद के असिस्टेंट के तौर पर की थी और बाद में ‘नीति निजयिती’ (1972) से बतौर डायरेक्टर अपना डेब्यू किया था।

सिंगीतम श्रीनिवास राव का हुआ निधन

1950 में बतौर सहायक निर्देशक अपने करियर का आगाज करने वाले सिंगीतम ने फिल्ममेकर, स्क्रीनप्ले राइटर और म्यूजिक कंपोजर साउथ सिनेमा में अपनी छाप छोड़ी। बता दें कि, उन्होंने अधिकतर तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में करीब 6 दशक तक राज किया।

कमल हासन ने ट्वीट कर शोक जताया

3 अक्तूबर को सिंगीतम श्रीनिवास राव की निधन खबर सामने आई, जिसे सुनकर पूरी इंडस्ट्री में शोक छा गया। सिंगीतम की मौत की सूचना सामने आने के बाद मशहूर फिल्म कलाकार कमल हासन ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है और लिखा है-

आज ही सुबह सिंगीतम श्रीनिवास राव को अंतिम विदाई दी है। अब वह इस दुनिया में और हमारे बीच नहीं रहे। लेकिन उनकी यादें और शानदार काम हमेशा याद किया जाएगा, इसी वजह से वह हम सबके दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।

उनके निधन से हमारी फिल्म इंडस्ट्री में एक युग का अंत हो गया है। वह एक महान फिल्मकार और इंसान थे। मेरी भी यही इच्छा है कि जिस तरह से सिंगीतम श्रीनिवास राव ने अपना जीवन व्यतीत किया, ठीक उसी तरह से मैं भी जी सकूं।

इसके अलावा, महेश बाबू, एस एस राजामौली और जूनियर एनटीआर जैसे समेत साउथ फिल्मी हस्तियों ने सिंगीतम श्रीनिवास राव की मौत पर शोक जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *