Irani Cup 2026: जम्मू-कश्मीर और शेष भारत के बीच खेले गए ईरानी कप 2026 के मेच में रेस्ट ऑफ इंडिया ने 167 रन से रोमांचक जीत दर्ज की है। जबकि एक समय लग रहा था कि जम्मू-कश्मीर की टीम आसानी से जीत दर्ज कर लेगी। मैच जीतने के बाद रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत ने भी इस बात को स्वीकार किया।
Jammu & Kashmir vs Rest of India: शेष भारत ने ईरानी कप 2026 में रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 167 रन से रोमांचक जीत दर्ज की है। इस मैच में रेस्ट ऑफ इंडिया ने अपनी पहली पारी में 237 रन बनाए। इसके जवाब में जम्मू-कश्मीर ने अपनी पहली पारी में 278 रन बनाते हुए 41 रन की बढ़त हासिल की। इसके बाद रेस्ट ऑफ इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में 319 रन बनाते हुए जम्मू-कश्मीर के सामने 279 रन का लख्य रखा। जम्मू-कश्मीर की टीम 10 ओवर में बगैर कोई विकेट गंवाए 54 रन बना चुकी थी और रेस्ट ऑफ इंडिया काफी दबाव में थी। टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने इस बात को स्वीकार करते हुए कहा कि अगर हमने प्लान के हिसाब से गेंदबाजी नहीं की होती, तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था।
‘हमारा प्लान पहली पारी में फुलर गेंदबाजी करने का था’
ऋषभ पंत ने कहा कि जब आप जीतते हैं, तो सारा दर्द, सारी थकान निश्चित रूप से दूर हो जाती है। हमारा प्लान पहली पारी में फुलर गेंदबाजी करने का था। बॉलर्स के साथ हमारी यही बातचीत थी कि हम लेंथ को सपोर्ट करेंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। उन्होंने कहा कि यह कुछ ऐसा था, जिसे हम दूसरी पारी में ठीक करना चाहते थे, क्योंकि हम जानते थे कि हमारे बॉलर्स सच में बहुत अच्छे हैं, लेकिन प्रॉब्लम यह थी कि पहली पारी में हमने बहुत ज्यादा बैक ऑफ द लेंथ बॉलिंग की। हमने इसे दूसरी पारी में ठीक करते हुए ज्यादा फुलर बॉलिंग की।
स्मरण की तारीफ की
उन्होंने कहा कि हमारा पक्का प्लान स्टंप पर फुलर बॉलिंग का था। जब आप प्लान पर नहीं टिके रहते, तो आप निराश होते हैं। वहीं, जब आप प्लान पर टिके रहते हैं और आप चीज़ों को होते हुए देखते हैं, तो यह देखना बहुत अच्छा लगता है। आज सब कुछ ठीक हो गया। वहीं, स्मरण ने जिस तरह से दोनों पारियों में खेला, मुझे लगता है कि वह शानदार इनिंग्स थीं। खासकर हम बहुत प्रेशर में थे, खासकर दूसरी पारी में वह शानदार था।
‘यह हमारे लिए एक सीख है’
मैच हारने के बाद पारस डोगरा ने कहा कि यह सच में एक बहुत अच्छा गेम रहा है। हमने सच में बहुत अच्छा किया। मुझे लगता है कि यह हमारे लिए एक सीख है और लड़कों ने भी कुछ पॉजिटिव बातें ली हैं, और उन्होंने बहुत अच्छी बॉलिंग की। इसका सारा क्रेडिट स्मरण को जाता है। उसने सच में बहुत अच्छी बैटिंग की और मुझे नहीं लगता कि इसके बारे में और कुछ कहने को है। मैं सच में शुक्रगुजार हूं कि मुझे टीम को लीड करने का मौका मिला।
Sports – Patrika | CMS







: JioStar