रायबरेली में युवक 60 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा:प्रेमिका से शादी नहीं पर नाराज था, पुलिस ने आधे घंटे समझाकर सुरक्षित उतारा

रायबरेली में युवक 60 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा:प्रेमिका से शादी नहीं पर नाराज था, पुलिस ने आधे घंटे समझाकर सुरक्षित उतारा

रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र के भोजपुर में प्रेमिका से शादी न होने से नाराज 21 वर्षीय युवक शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे 60 फीट ऊंचे बंद पड़े रिलायंस टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे तक समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। मामला भोजपुर चौकी क्षेत्र में ग्रामीण बैंक के सामने स्थित बंद पड़े रिलायंस टावर का है। पुलिस के अनुसार, ओम सिंह (21) पुत्र शिवनारायण टावर पर चढ़ गया था। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि युवक का एक युवती से करीब चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक साथ निजी नौकरी करते थे। बताया जा रहा है कि युवक के पिता ने युवती के पिता से शादी की बात की थी। अलग-अलग जाति होने के कारण युवती के पिता ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद युवक टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस टीम ने समझाकर नीचे उतारा युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही भोजपुर चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सरेनी थाने की टीम भी कार्यवाहक थाना प्रभारी सुधीर पांडेय के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने युवक को काफी देर तक समझाया, जिसके बाद वह नीचे उतर आया। दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाया भोजपुर चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। दोनों पक्षों के परिजनों को चौकी बुलाकर मामले की जानकारी ली जा रही है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *