सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नई हुंडई कार से 82 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस को देखकर कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गांजा और कार को जब्त कर लिया है। फरार चालक और वाहन मालिक की पहचान के लिए पुलिस जांच कर रही है। एसपी शरथ आरएस के निर्देश पर किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गुप्त सूचना के आधार पर मलाढ़ पंचायत भवन के पास वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान वहां पहुंची एक हुंडई कार को पुलिस ने जांच के लिए रुकने का संकेत दिया। पुलिस को वाहन जांच करते देख चालक अचानक कार रोककर मौके से फरार हो गया। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। कार के पीछे से मिला 4 बैग इसके बाद पुलिस टीम ने संदिग्ध कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार के पीछे रखे चार काले-नीले रंग के बैग मिले। पुलिस ने जब बैग खोलकर जांच की तो उसमें गांजा भरा हुआ था। गांजे का वजन कराने पर कुल 82 किलोग्राम पाया गया। इसके बाद पुलिस ने गांजे के साथ कार को भी जब्त कर लिया और थाने ले आई। पुलिस के अनुसार, जब्त कार का रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 74 डी 26090001070 है। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। तस्करी में शामिल लोगों का पता लगा रही पुलिस किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने रविवार दोपहर 12 बजे बताया कि बरामद गांजा कहां से लाया जा रहा था और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जांच की जा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस गांजा तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है। सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नई हुंडई कार से 82 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस को देखकर कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गांजा और कार को जब्त कर लिया है। फरार चालक और वाहन मालिक की पहचान के लिए पुलिस जांच कर रही है। एसपी शरथ आरएस के निर्देश पर किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गुप्त सूचना के आधार पर मलाढ़ पंचायत भवन के पास वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान वहां पहुंची एक हुंडई कार को पुलिस ने जांच के लिए रुकने का संकेत दिया। पुलिस को वाहन जांच करते देख चालक अचानक कार रोककर मौके से फरार हो गया। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। कार के पीछे से मिला 4 बैग इसके बाद पुलिस टीम ने संदिग्ध कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार के पीछे रखे चार काले-नीले रंग के बैग मिले। पुलिस ने जब बैग खोलकर जांच की तो उसमें गांजा भरा हुआ था। गांजे का वजन कराने पर कुल 82 किलोग्राम पाया गया। इसके बाद पुलिस ने गांजे के साथ कार को भी जब्त कर लिया और थाने ले आई। पुलिस के अनुसार, जब्त कार का रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 74 डी 26090001070 है। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। तस्करी में शामिल लोगों का पता लगा रही पुलिस किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने रविवार दोपहर 12 बजे बताया कि बरामद गांजा कहां से लाया जा रहा था और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जांच की जा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस गांजा तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है।

