मधुबनी के लौकही थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में 18 साल के युवक की मौत हो गई। जमसर भगवानपुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। मृतक की पहचान पीपरौन गांव निवासी दुखीराम के बेटे सुरेंद्र राम के रूप में हुई है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक जब्त कर ली ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। लौकही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पलटी है। बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मारी, इसके कोई निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक जब्त कर ली है। मधुबनी सदर अस्पताल भेजा शव सुरेंद्र राम घर से सुबह बाइक से काम के लिए कहीं जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेजा गया है। मधुबनी के लौकही थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में 18 साल के युवक की मौत हो गई। जमसर भगवानपुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। मृतक की पहचान पीपरौन गांव निवासी दुखीराम के बेटे सुरेंद्र राम के रूप में हुई है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक जब्त कर ली ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। लौकही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पलटी है। बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मारी, इसके कोई निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक जब्त कर ली है। मधुबनी सदर अस्पताल भेजा शव सुरेंद्र राम घर से सुबह बाइक से काम के लिए कहीं जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेजा गया है।

