अयोध्या बॉर्डर पर सुल्तानपुर के हलियापुर थाना क्षेत्र में रविवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सेना की एंबुलेंस खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एंबुलेंस चालक, एक सैन्यकर्मी और जवान के परिवार के दो लोग बताए जा रहे हैं। अभी किसी की पहचान नहीं हो सकी है। हादसा माइलस्टोन 79.600 के पास हुआ है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला चंडीगढ़ से गाजीपुर जा रही थी सेना की एंबुलेंस सेना की एंबुलेंस चंडीगढ़ से गाजीपुर जा रही थी। इसमें एक जवान का शव रखा था। हलियापुर के पास एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। हादसे की सूचना पर यूपीडा की राहत टीम मौके पर पहुंची। दो लोगों को कुमारगंज के 100 शैय्या अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एंबुलेंस में फंसे अन्य लोगों को भी बाहर निकाला गया। जवान के शव को सम्मान के साथ हलियापुर थाने में रखवाया गया। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस हादसे की जांच कर रही है और मृतकों की पहचान कराने में जुटी है। खबर अपडेट की जा रही है
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हलियापुर थाना क्षेत्र में रविवार को माइलस्टोन 79.600 के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां सेना के एक जवान का शव लेकर जा रही एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एंबुलेंस चालक, एक अन्य सैन्यकर्मी और जवान के परिवार के दो सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। मिली जानकारी के मुताबिक, सेना की एंबुलेंस चंडीगढ़ से गाजीपुर जा रही थी। एंबुलेंस में सेना के एक जवान का शव रखा हुआ था। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हलियापुर थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 79.600 के पास पहुंचने पर एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। हादसे की सूचना मिलने पर यूपीडा की राहत टीम मौके पर पहुंची। यूपीडा की एंबुलेंस से दो घायलों को कुमारगंज स्थित सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस में फंसे अन्य लोगों को निकालने के प्रयास किए गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में कुल चार लोगों की मौत हुई है। उधर, सैन्यकर्मी के शव को सम्मान के साथ हलियापुर थाने में रखवाया गया। हादसे की सूचना अस्पताल प्रशासन की ओर से दिए जाने के बाद कृषि विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। समाचार लिखे जाने तक मृतकों के नाम और पते की पुष्टि नहीं हो सकी थी। पुलिस हादसे से संबंधित जानकारी जुटाने में लगी थी।

