अनूप अवस्थी बने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय मीडिया संयोजक:अनुभव चक को प्रदेश प्रवक्ता और डॉ विजय रत्ना सिंह तोमर को मीडिया पैनलिस्ट बनाया

अनूप अवस्थी बने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय मीडिया संयोजक:अनुभव चक को प्रदेश प्रवक्ता और डॉ विजय रत्ना सिंह तोमर को मीडिया पैनलिस्ट बनाया

भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने संगठन के मीडिया विभाग में नई नियुक्तियां करते हुए प्रदेश के मीडिया संयोजकों, प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्टों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी सूची में कानपुर के अनूप अवस्थी को भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र का मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही यूपी प्रदेश प्रवक्ता की लिस्ट में शहर के अनुभव चक का नाम भी शामिल है। लाल सिंह तोमर की बहु ब्लाक प्रमुख डा विजय रत्ना सिंह को भी मीडिया पैनालिस्ट की जिम्मेदारी मिली। अनूप अवस्थी वर्ष 2020 से कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में सह मीडिया प्रभारी के रूप में पार्टी की मीडिया गतिविधियों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। क्षेत्र के विभिन्न जिलों में भाजपा के कार्यक्रमों, अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों को मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने में उनकी भूमिका रही है। 31 प्रदेश प्रवक्ता और 25 मीडिया पैनलिस्ट भी नियुक्त प्रदेश नेतृत्व की ओर से जारी सूची में 31 प्रदेश प्रवक्ताओं और 25 मीडिया पैनलिस्टों के नाम भी घोषित किए गए हैं। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद कानपुर में अनूप अवस्थी को बधाई देने वाले पहुंचने लगे। बोले- नई जिम्मेदारी सम्मान के साथ बड़ी जवाबदेही भी नियुक्ति के बाद अनूप अवस्थी ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास और जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों, केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठन के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाना मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू और संगठन के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जवाबदेही भी है। सभी जिलों में समन्वय पर रहेगा जोर अनूप अवस्थी ने कहा कि कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। क्षेत्र के सभी जिलों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर पार्टी की गतिविधियों और संगठन के अभियानों को मीडिया के माध्यम से व्यापक स्तर पर जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मीडिया विभाग संगठन और समाज के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रयास रहेगा कि संगठनात्मक कार्यों, जनसेवा के अभियानों और सरकार की उपलब्धियों को तथ्यात्मक, रूप से समय पर पहुंचाया जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *