धीरेंद्र शास्त्री बोले- महिलाएं बागेश्वर धाम अकेली न आएं:सेवादारों पर भी भरोसा न करें; 5 किमी परिसर की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी नहीं

धीरेंद्र शास्त्री बोले- महिलाएं बागेश्वर धाम अकेली न आएं:सेवादारों पर भी भरोसा न करें; 5 किमी परिसर की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी नहीं

छतरपुर जिले के गढ़ा स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शनिवार रात श्रद्धालुओं, खासकर माताओं-बहनों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाएं अकेली धाम न आएं। अगर अकेली आएं तो किसी अनजान व्यक्ति या धाम के सेवादार पर भरोसा न करें। उन्होंने श्रद्धालुओं से धाम में बहुत दिनों तक नहीं ठहरने की भी अपील की। शास्त्री ने कहा कि धाम में ऐसी कोई विशेष व्यवस्था नहीं है, इसलिए श्रद्धालु अपनी सुरक्षा के प्रति खुद समझदार, सतर्क और सावधान रहें। सनातन धर्म पर हो रहे हमले धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यदि कोई महिला अकेली धाम आती है तो वह किसी भी अनजान व्यक्ति या यहां के सेवादार पर आंख मूंदकर भरोसा न करे। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि मंदिर परिसर और हॉल के अलावा कहीं भी न जाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सनातन धर्म पर चारों तरफ से हमले और कुठाराघात हो रहा है। उनके मुताबिक, बहुत से लोग सनातन और उनके पीछे पड़े हैं और उपद्रव करते रहते हैं। श्रद्धालुओं को खुद सतर्क रहना होगा धीरेंद्र शास्त्री ने स्पष्ट किया कि धाम के 5 किलोमीटर के पूरे परिसर की जिम्मेदारी उनकी नहीं है। उन्होंने कहा कि वे हॉल और मंदिर की जिम्मेदारी ले सकते हैं, लेकिन पूरे परिसर की सुरक्षा की जिम्मेदारी उनकी नहीं है। बागेश्वर धाम प्रशासन ने श्रद्धालुओं से किसी भी अनजान व्यक्ति या सेवादार पर भरोसा नहीं करने, लंबे समय तक धाम में नहीं रुकने और अपनी सुरक्षा व सामान की देखरेख खुद करने की अपील की है। वृंदावन जैसी घटनाओं का दिया हवाला धीरेंद्र शास्त्री ने वृंदावन जैसी धार्मिक नगरियों में हाल में सामने आई घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि वे नहीं चाहते कि किसी अप्रिय घटना के कारण बागेश्वर धाम या श्री बालाजी महाराज की बदनामी हो। उन्होंने श्रद्धालुओं से अनजान लोगों से सावधान रहने कीअपील की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *