हरियाणवी सिंगर की रेंजरोवर पर फायरिंग करने वाले का एनकाउंटर:सोनीपत में बदमाश के दोनों पैरों पर गोली लगी; लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ

हरियाणवी सिंगर की रेंजरोवर पर फायरिंग करने वाले का एनकाउंटर:सोनीपत में बदमाश के दोनों पैरों पर गोली लगी; लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ

हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर गाड़ी पर फायरिंग के मामले में शनिवार रात STF और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। बारोटा-छतहेरा रोड पर बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी है। उसे सोनीपत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश की पहचान सोनीपत के लाडपुर, राई निवासी रोहित के रूप में हुई है। उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें लूट और हत्या के प्रयास समेत कई मामले शामिल हैं। वह लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ है। बता दें कि 17 सितंबर की रात भिवानी के खरक गांव में दिलेर खरकिया के घर के बाहर खड़ी रेंज रोवर गाड़ी पर एक बाइक सवार फायरिंग कर भागा था। इसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था। घटना के बाद सोशल मीडिया पर अनिल पंडित नाम से पोस्ट डालकर इस हमले की जिम्मेदारी ली गई है। हिसार टोल मैनेजर हत्याकांड में भी नाम STF इंचार्ज इंस्पेक्टर अजय धनखड़ ने बताया कि रोहित हिसार में टोल मैनेजर की हत्या के मामले में भी शामिल रहा है। इसके अलावा दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग के मामले में भी उसका नाम सामने आया था। इस वारदात के बाद से वह फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। रोहित के लॉरेंस गैंग से संबंध हैं। पोस्ट में लिखा- पहले भी समझाया था अनिल पंडित के नाम से सामने आई पोस्ट में लिखा था- इस फायरिंग की जिम्मेदारी हिमांशु सोनीपत, टाइसन बिश्नोई, हैरी बॉक्सर और हरमन संधू लेते हैं। इसको हमारे बड़े भाई अनिल पंडित ने कॉल करके समझाया था, लेकिन इसको समझ नहीं आ रही थी। अभी तेरी गाड़ी के शीशे ही टूटे है, अगर तूने हमारी बात नहीं मानी तो अगली बार गोली सीधे तेरी छाती में लगेगी। बाकी जो हमारी कॉल का जवाब नहीं दे रहे या तो लाइन पर आ जाए, नहीं तुम्हारा भी अंजाम ऐसा ही होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *