गोरखपुर सांसद को फिर मिली अहम जिम्मेदारी:रक्षा समिति में दोबारा शामिल हुए रवि किशन, जवानों और राष्ट्रीय सुरक्षा पर उठाएंगे आवाज

गोरखपुर सांसद को फिर मिली अहम जिम्मेदारी:रक्षा समिति में दोबारा शामिल हुए रवि किशन, जवानों और राष्ट्रीय सुरक्षा पर उठाएंगे आवाज

गोरखपुर के सांसद रवि किशन को एक बार फिर संसद की बेहद अहम रक्षा मंत्रालय संबंधी संसदीय स्थायी समिति में सदस्य बनाया गया है। इस फैसले को उनके राजनीतिक कद और भरोसे की बड़ी पुष्टि के तौर पर देखा जा रहा है। यह समिति देश की रक्षा नीति, सेना की जरूरतों और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों पर नजर रखती है। इस समिति की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह कर रहे हैं। समिति में राहुल गांधी , कार्ति चिदंबरम, महुआ मोइत्रा और सुधांशु त्रिवेदी जैसे कई बड़े नेता शामिल हैं, जिससे इसकी अहमियत और भी बढ़ जाती है। जिम्मेदारी मिलते ही जताया आभार रवि किशन ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व का विषय है और वे पूरी ईमानदारी के साथ इस जिम्मेदारी को निभाएंगे। सांसद रवि किशन ने कहा कि वे समिति के जरिए देश की सुरक्षा, सेना के आधुनिकीकरण, स्वदेशी रक्षा उत्पादन और जवानों के कल्याण से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि सीमाओं पर तैनात सैनिकों की जरूरतों और सुविधाओं को संसद में प्राथमिकता के साथ रखने का प्रयास रहेगा। आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा और बल उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत रक्षा क्षेत्र में तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा है। ऐसे में स्वदेशी हथियार, तकनीक और रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है, जिस दिशा में वे सक्रिय भूमिका निभाएंगे। रवि किशन ने कहा कि देश की सुरक्षा और जवानों का सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है। रक्षा संबंधी संसदीय स्थायी समिति के माध्यम से वे हर उस मुद्दे को मजबूती से उठाएंगे जो देशहित और सैनिकों के कल्याण से जुड़ा होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *