कोटा में 2-घंटे में 15-बदमाश धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार:चाय की दुकानों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की चेकिंग 8 वाहन जब्त

कोटा में 2-घंटे में 15-बदमाश धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार:चाय की दुकानों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की चेकिंग 8 वाहन जब्त

कोटा में चाकूबाजी और अवैध हथियारों के खिलाफ शहर पुलिस ने OPERATION H.A.W.K. के तहत बड़ी कार्रवाई की। 2 अक्टूबर की रात को पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में करीब 2 घंटे तक अभियान चलाकर 15 बदमाशों को अवैध धारदार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए और उन्हें न्यायालय में पेश किया। कोटा सिटी एडिशनल एसपी सुभाष चंद्र मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने अभियान के दौरान संवेदनशील इलाकों, चाय की दुकानों और ऐसे स्थानों पर विशेष चेकिंग की, जहां संदिग्ध लोगों के मौजूद होने की सूचना थी। इस दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली। चेकिंग में 15 लोगों के पास धारदार हथियार मिले, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। मिश्रा ने बताया कि यह अभियान कोटा रेंज आईजी हरेंद्र महावर की पहल पर एसपी कोटा शहर तेजस्वनी गौतम के नेतृत्व में शुरू किया गया है। अभियान के लिए शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 9 पुलिस टीमों का गठन किया गया था। इसका उद्देश्य अवैध हथियारों, चाकू और धारदार हथियारों के निर्माण, बिक्री, इस्तेमाल पर रोक लगाने के साथ चाकूबाजी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण करना है। कार्रवाई के दौरान 6 कार्रवाई की गईं। पुलिस ने कुल 8 वाहन जब्त किए। पुलिस के अनुसार बदमाशों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *