महावीर हॉस्पिटल में लार्ज लैब का नहीं मिला लाइसेंस, सील:कलेक्टर के निर्देश पर प्राइवेट हॉस्पिटलों की जांच,लाइफ-लाइन व गायत्री हॉस्पिटल भी पहुुंची टीम

महावीर हॉस्पिटल में लार्ज लैब का नहीं मिला लाइसेंस, सील:कलेक्टर के निर्देश पर प्राइवेट हॉस्पिटलों की जांच,लाइफ-लाइन व गायत्री हॉस्पिटल भी पहुुंची टीम

नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी सहित चार सदस्यीय टीम ने शनिवार को प्राइवेट हॉस्पिटलों की जांच की। जांच के दौरान महावीर हॉस्पिटल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिला। टीम ने लैब को सील कर दिया है। लाइफ लाइन हॉस्पिटल में सभी लाइसेंस नियमों के अनुसार मिले। सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश सीएमएचओ डा. जेएस सरूता ने प्राइवेट हॉस्पिटलों की जांच के लिए टीम गठित की है। नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डा. पीके सिन्हा की टीम ने हॉस्पिटलों में संचालित गतिविधियों, लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की पड़ताल की। महावीर हॉस्पिटल का लार्ज लैब सील महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्मॉल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस लाइसेंस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गयाा। हॉस्पिटल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञा पत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा। गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफ लाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया । कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के सभी प्राइवेट हॉस्पिटलों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस अनिवार्यतः दुरूस्त करने के निर्देश दिए हैं। लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञा पत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। निरीक्षण दल में डॉ. पी.के. सिन्हा, डॉ.दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी संजय पांडे शामिल थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *