बाढ़ प्रभावितों तक राहत पहुंचाने में जुटा प्रशासन:बेतिया में 1.92 लाख प्रभावित, 31 हजार से अधिक सूखा राशन पैकेट बंटा

बाढ़ प्रभावितों तक राहत पहुंचाने में जुटा प्रशासन:बेतिया में 1.92 लाख प्रभावित, 31 हजार से अधिक सूखा राशन पैकेट बंटा

बेतिया में शनिवार को जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम ने समाहरणालय सभागार में बाढ़ आपदा को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान अधिकारियों ने जिले में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों, प्रभावित लोगों तक पहुंचाई जा रही सहायता और प्रशासन की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने बताया कि जिले में बाढ़ से कुल 1,92,713 लोग प्रभावित हुए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की विभिन्न टीमें लगातार सक्रिय हैं और स्थिति की निगरानी करते हुए जरूरत के अनुसार राहत एवं सहायता उपलब्ध करा रही हैं। 31,769 सूखा राशन पैकेट वितरित बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए सामुदायिक रसोई का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर तक जिले में 62 सामुदायिक रसोई संचालित की गई थीं, जबकि 2 अक्टूबर तक 37 सामुदायिक रसोई संचालित की गईं। इन सामुदायिक रसोइयों के माध्यम से 26 सितंबर से अब तक कुल 1,68,530 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया है। राहत सामग्री के तहत बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच अब तक 31,769 सूखा राशन पैकेट और 19,310 प्लास्टिक शीट वितरित किए गए हैं। पशु चिकित्सा दल भी तैनात किए गए प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं के अनुसार राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य लगातार जारी है। डीएम ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित पशुपालकों को भी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में अब तक 89 क्विंटल पशु चारा वितरित किया गया है, जबकि पशुओं की देखभाल के लिए 18 पशु राहत शिविर संचालित किए जा रहे हैं। प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के उपचार और आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पशु चिकित्सा दल भी तैनात किए गए हैं। प्राप्त सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई जिला पदाधिकारी ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। जरूरत के अनुसार संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन की टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा ले रही हैं और स्थानीय स्तर से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में पुलिस बल सक्रिय रूप से सहयोग कर रहा है। पुलिस प्रशासन की अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाने में भूमिका निभा रहा है। बेतिया में शनिवार को जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम ने समाहरणालय सभागार में बाढ़ आपदा को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान अधिकारियों ने जिले में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों, प्रभावित लोगों तक पहुंचाई जा रही सहायता और प्रशासन की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने बताया कि जिले में बाढ़ से कुल 1,92,713 लोग प्रभावित हुए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की विभिन्न टीमें लगातार सक्रिय हैं और स्थिति की निगरानी करते हुए जरूरत के अनुसार राहत एवं सहायता उपलब्ध करा रही हैं। 31,769 सूखा राशन पैकेट वितरित बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए सामुदायिक रसोई का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर तक जिले में 62 सामुदायिक रसोई संचालित की गई थीं, जबकि 2 अक्टूबर तक 37 सामुदायिक रसोई संचालित की गईं। इन सामुदायिक रसोइयों के माध्यम से 26 सितंबर से अब तक कुल 1,68,530 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया है। राहत सामग्री के तहत बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच अब तक 31,769 सूखा राशन पैकेट और 19,310 प्लास्टिक शीट वितरित किए गए हैं। पशु चिकित्सा दल भी तैनात किए गए प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं के अनुसार राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य लगातार जारी है। डीएम ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित पशुपालकों को भी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में अब तक 89 क्विंटल पशु चारा वितरित किया गया है, जबकि पशुओं की देखभाल के लिए 18 पशु राहत शिविर संचालित किए जा रहे हैं। प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के उपचार और आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पशु चिकित्सा दल भी तैनात किए गए हैं। प्राप्त सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई जिला पदाधिकारी ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। जरूरत के अनुसार संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन की टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा ले रही हैं और स्थानीय स्तर से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में पुलिस बल सक्रिय रूप से सहयोग कर रहा है। पुलिस प्रशासन की अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाने में भूमिका निभा रहा है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *