मुजफ्फरपुर के चर्चित गोविंद शर्मा हत्याकांड में फरार चल रहे कथित शूटर राजा सिंह ने शनिवार को मुजफ्फरपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने करीब 7 दिन पहले ही साहेबगंज स्थित उसके घर पर ढोल-बाजे के साथ इश्तेहार चस्पाया था। इश्तेहार के जरिए राजा सिंह को 15 दिनों के अंदर सरेंडर करने की चेतावनी दी गई थी। ऐसा न करने पर उसकी संपत्ति की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की बात कही गई थी। तय समय से पहले ही राजा ने कोर्ट पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। साहेबगंज स्थित प्रताप पट्टी गांव में चिपकाया था इश्तेहार नगर थाना पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में राजा सिंह के साहेबगंज स्थित प्रताप पट्टी गांव के घर पर इश्तेहार चस्पाया था। आसपास के लोगों को भी इस कार्रवाई की जानकारी दी गई थी। गोविंद शर्मा की हत्या 31 मई की देर रात नगर थाना क्षेत्र के आइकॉन टावर अपार्टमेंट में गोली मारकर की गई थी। गोविंद की पत्नी रीना उर्फ अंजली के बयान पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। बाद में जांच के आधार पर कई और नाम जोड़े गए। गोविंद पर हत्या और रंगदारी समेत कई गंभीर मामले दर्ज थे। तीन आरोपित पहले ही जा चुके हैं जेल गोविंद हत्याकांड में पुलिस अब तक तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इनमें गोविंद का प्रॉपर्टी पार्टनर और बेगूसराय का कुख्यात रंजय ओंकार, कुढ़नी का बाबुल चौधरी और पारू का शूटर सौरभ उपाध्याय शामिल हैं। अब फरार आरोपित राजा सिंह के कोर्ट में सरेंडर करने के बाद पुलिस उससे पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी हत्या की वजह, साजिश और वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका को लेकर उससे जानकारी जुटा सकती है। मुजफ्फरपुर के चर्चित गोविंद शर्मा हत्याकांड में फरार चल रहे कथित शूटर राजा सिंह ने शनिवार को मुजफ्फरपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने करीब 7 दिन पहले ही साहेबगंज स्थित उसके घर पर ढोल-बाजे के साथ इश्तेहार चस्पाया था। इश्तेहार के जरिए राजा सिंह को 15 दिनों के अंदर सरेंडर करने की चेतावनी दी गई थी। ऐसा न करने पर उसकी संपत्ति की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की बात कही गई थी। तय समय से पहले ही राजा ने कोर्ट पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। साहेबगंज स्थित प्रताप पट्टी गांव में चिपकाया था इश्तेहार नगर थाना पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में राजा सिंह के साहेबगंज स्थित प्रताप पट्टी गांव के घर पर इश्तेहार चस्पाया था। आसपास के लोगों को भी इस कार्रवाई की जानकारी दी गई थी। गोविंद शर्मा की हत्या 31 मई की देर रात नगर थाना क्षेत्र के आइकॉन टावर अपार्टमेंट में गोली मारकर की गई थी। गोविंद की पत्नी रीना उर्फ अंजली के बयान पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। बाद में जांच के आधार पर कई और नाम जोड़े गए। गोविंद पर हत्या और रंगदारी समेत कई गंभीर मामले दर्ज थे। तीन आरोपित पहले ही जा चुके हैं जेल गोविंद हत्याकांड में पुलिस अब तक तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इनमें गोविंद का प्रॉपर्टी पार्टनर और बेगूसराय का कुख्यात रंजय ओंकार, कुढ़नी का बाबुल चौधरी और पारू का शूटर सौरभ उपाध्याय शामिल हैं। अब फरार आरोपित राजा सिंह के कोर्ट में सरेंडर करने के बाद पुलिस उससे पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी हत्या की वजह, साजिश और वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका को लेकर उससे जानकारी जुटा सकती है।

