बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:बाहुबली का रोड शो-JCB से बरसाए फूल, CCL के रिटायर्ड GM का शव मिला, करंट से 3 की मौत

बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:बाहुबली का रोड शो-JCB से बरसाए फूल, CCL के रिटायर्ड GM का शव मिला, करंट से 3 की मौत

नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। जदयू विधायक अनंत सिंह ने आज जनसुराज कैंडिडेट अनुज सिंह के समर्थक में रोड शो किया। उनका काफिला नवादा पहुंचते ही समर्थकों ने उनके स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाए। वहीं जदयू MLC नीरज कुमार ने नीतीश कुमार से मुलाकात की है। मुलाकात की नीरज कुमार ने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. अनंत सिंह का रोड शो, नवादा में JCB से बरसाए फूल जदयू विधायक अनंत सिंह रोड शो कर रहे हैं। उनका काफिला नवादा पहुंचते ही समर्थकों ने उनके स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाए हैं। जय बिहार-जय निशांत के नारे लगे। नवादा में अनंत सिंह ने कहा कि अनुज सिंह को इतने वोट दीजिए कि दूसरे की जमानत तक जब्त हो जाए। पूरी खबर पढ़ें 2. लालू-राबड़ी-तेजस्वी दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पत्नी और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे। आज IRCTC होटल घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अहम सुनवाई होनी थी, जो टल गई है। लालू-राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत कुल 9 आरोपी कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए थे। मामले पर अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को होगी। पूरी खबर पढ़ें 3. अनंत के रोड शो के बीच नीतीश से मिले नीरज जदयू विधायक अनंत सिंह और एमएलसी प्रत्याशी नीरज कुमार के बीच का विवाद थमता नहीं दिख रहा है। पार्टी के खिलाफ जाकर अनंत सिंह जहां जनसुराज कैंडिडेट के समर्थन में रोड शो कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ जदयू MLC नीरज कुमार ने नीतीश कुमार ने मुलाकात की है। मुलाकात की नीरज कुमार ने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। पूरी खबर पढ़ें 4. पटना में रांची के CCL के रिटायर्ड GM का शव मिला पटना के राजीव नगर में कार में झारखंड के एक रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिला है। मृतक की पहचान मोतिहारी के आलोक कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल वो रांची मे रह रहे थे और CCL में जनरल मैनेजर के पद से रिटायर हुए थे। आलोक के कनपटी के पीछे गोली लगी है। बॉडी ड्राइविंग सीट पर है, सिर एक ओर लुढ़का हुआ है। कार के गेट के पास जमीन पर एक पिस्टल पड़ी मिली है। पूरी खबर पढ़ें 5. बिहार के 6 जिलों में बाढ़, 255 गांव डूबे, 3 मौतें बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। गंडक नदी में उफान और तटबंध टूटने से सारण समेत 6 जिलों के करीब 255 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इससे करीब 4 लाख की आबादी प्रभावित हुई है। 44 हजार लोग घर छोड़ चुके हैं। वे ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं। बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित सारण जिला है। पूरी खबर पढ़ें 6. सीतामढ़ी में करंट से दंपती समेत 3 की मौत सीतामढ़ी में शनिवार सुबह खेत में लगे बिजली के तार की चपेट में आने से पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौत हो गई। करंट की चपेट में आने से एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घटना बैरगनिया प्रखंड के अक्ता पश्चिमी चकवा पंचायत के तकिया टोला वार्ड नंबर-5 की है। मृतकों की पहचान तकिया टोला निवासी मोहम्मद इस्लाम मंसूरी, उनकी पत्नी रुबैदा खातून और असमत अली के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 7. शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म किशनगंज में शादी करने का झांसा देकर एक युवक ने साथ काम करने वाली युवती के साथ दुष्कर्म किया। लगातार दुष्कर्म किए जाने से जब युवती गर्भवती हो गई तो आरोपी युवक उसे छोड़कर केरलम चला गया। घटना से परेशान पीड़िता जब घटना की शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंची तो उसके परिजनों ने पीड़िता के साथ गलत बर्ताव कर उसे भगा दिया। पूरी खबर पढ़ें 8. मुजफ्फरपुर में GNM छात्रा ने की खुदकुशी की कोशिश मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसकेएमसीएच) में जीएनएम सेकंड ईयर की छात्रा ने खुदकुशी की कोशिश की है। शुक्रवार को एक साथ कई नींद की गोलियां खा ली। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा है। छात्रा की हालत नाजुक बताई जा रही है। वह नालंदा की रहने वाली है। पूरी खबर पढ़ें 9. ‘दृश्यम’ फिल्म देखकर पिता के मर्डर का प्लान बनाया समस्तीपुर में अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ देखकर एक बेटे ने अपने पिता की हत्या की प्लानिंग की। 2000 किमी दूर से अपने गांव समस्तीपुर पहुंचा। इस दौरान उसने अपना फोन गुजरात के सूरत में ही ऑफ कर दिया था। हालांकि, आरोपी से एक गलती हो गई। मोबाइल बंद करने से पहले उसने अपनी पत्नी से बात की थी। इसी के आधार पर पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रैक कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार में कमजोर पड़ा मानसून, बारिश का कोई अलर्ट नहीं बिहार में मानसून कमजोर होने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने कल यानी रविवार को किसी भी जिले में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह और रात में तापमान में कमी आएगी। नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। जदयू विधायक अनंत सिंह ने आज जनसुराज कैंडिडेट अनुज सिंह के समर्थक में रोड शो किया। उनका काफिला नवादा पहुंचते ही समर्थकों ने उनके स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाए। वहीं जदयू MLC नीरज कुमार ने नीतीश कुमार से मुलाकात की है। मुलाकात की नीरज कुमार ने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. अनंत सिंह का रोड शो, नवादा में JCB से बरसाए फूल जदयू विधायक अनंत सिंह रोड शो कर रहे हैं। उनका काफिला नवादा पहुंचते ही समर्थकों ने उनके स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाए हैं। जय बिहार-जय निशांत के नारे लगे। नवादा में अनंत सिंह ने कहा कि अनुज सिंह को इतने वोट दीजिए कि दूसरे की जमानत तक जब्त हो जाए। पूरी खबर पढ़ें 2. लालू-राबड़ी-तेजस्वी दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पत्नी और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे। आज IRCTC होटल घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अहम सुनवाई होनी थी, जो टल गई है। लालू-राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत कुल 9 आरोपी कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए थे। मामले पर अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को होगी। पूरी खबर पढ़ें 3. अनंत के रोड शो के बीच नीतीश से मिले नीरज जदयू विधायक अनंत सिंह और एमएलसी प्रत्याशी नीरज कुमार के बीच का विवाद थमता नहीं दिख रहा है। पार्टी के खिलाफ जाकर अनंत सिंह जहां जनसुराज कैंडिडेट के समर्थन में रोड शो कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ जदयू MLC नीरज कुमार ने नीतीश कुमार ने मुलाकात की है। मुलाकात की नीरज कुमार ने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। पूरी खबर पढ़ें 4. पटना में रांची के CCL के रिटायर्ड GM का शव मिला पटना के राजीव नगर में कार में झारखंड के एक रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिला है। मृतक की पहचान मोतिहारी के आलोक कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल वो रांची मे रह रहे थे और CCL में जनरल मैनेजर के पद से रिटायर हुए थे। आलोक के कनपटी के पीछे गोली लगी है। बॉडी ड्राइविंग सीट पर है, सिर एक ओर लुढ़का हुआ है। कार के गेट के पास जमीन पर एक पिस्टल पड़ी मिली है। पूरी खबर पढ़ें 5. बिहार के 6 जिलों में बाढ़, 255 गांव डूबे, 3 मौतें बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। गंडक नदी में उफान और तटबंध टूटने से सारण समेत 6 जिलों के करीब 255 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इससे करीब 4 लाख की आबादी प्रभावित हुई है। 44 हजार लोग घर छोड़ चुके हैं। वे ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं। बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित सारण जिला है। पूरी खबर पढ़ें 6. सीतामढ़ी में करंट से दंपती समेत 3 की मौत सीतामढ़ी में शनिवार सुबह खेत में लगे बिजली के तार की चपेट में आने से पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौत हो गई। करंट की चपेट में आने से एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घटना बैरगनिया प्रखंड के अक्ता पश्चिमी चकवा पंचायत के तकिया टोला वार्ड नंबर-5 की है। मृतकों की पहचान तकिया टोला निवासी मोहम्मद इस्लाम मंसूरी, उनकी पत्नी रुबैदा खातून और असमत अली के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 7. शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म किशनगंज में शादी करने का झांसा देकर एक युवक ने साथ काम करने वाली युवती के साथ दुष्कर्म किया। लगातार दुष्कर्म किए जाने से जब युवती गर्भवती हो गई तो आरोपी युवक उसे छोड़कर केरलम चला गया। घटना से परेशान पीड़िता जब घटना की शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंची तो उसके परिजनों ने पीड़िता के साथ गलत बर्ताव कर उसे भगा दिया। पूरी खबर पढ़ें 8. मुजफ्फरपुर में GNM छात्रा ने की खुदकुशी की कोशिश मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसकेएमसीएच) में जीएनएम सेकंड ईयर की छात्रा ने खुदकुशी की कोशिश की है। शुक्रवार को एक साथ कई नींद की गोलियां खा ली। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा है। छात्रा की हालत नाजुक बताई जा रही है। वह नालंदा की रहने वाली है। पूरी खबर पढ़ें 9. ‘दृश्यम’ फिल्म देखकर पिता के मर्डर का प्लान बनाया समस्तीपुर में अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ देखकर एक बेटे ने अपने पिता की हत्या की प्लानिंग की। 2000 किमी दूर से अपने गांव समस्तीपुर पहुंचा। इस दौरान उसने अपना फोन गुजरात के सूरत में ही ऑफ कर दिया था। हालांकि, आरोपी से एक गलती हो गई। मोबाइल बंद करने से पहले उसने अपनी पत्नी से बात की थी। इसी के आधार पर पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रैक कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार में कमजोर पड़ा मानसून, बारिश का कोई अलर्ट नहीं बिहार में मानसून कमजोर होने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने कल यानी रविवार को किसी भी जिले में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह और रात में तापमान में कमी आएगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *