स्कूली बच्चों ने थाना पहुंचकर पुलिस कार्यप्रणाली समझी:सीओ ने सुरक्षा कानून और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी

स्कूली बच्चों ने थाना पहुंचकर पुलिस कार्यप्रणाली समझी:सीओ ने सुरक्षा कानून और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी

एटा के पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय पिढौरा के कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को थाना मारहरा का शैक्षिक भ्रमण किया। क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाह और थाना प्रभारी मारहरा योगेंद्र सिंह ने उन्हें पुलिस कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था व सुरक्षा जागरूक किया। अधिकारियों ने शिकायत प्रक्रिया, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और आपात स्थिति में पुलिस मदद के तरीके बताए। यह संवाद शनिवार दोपहर 2 बजे हुआ। उन्होंने डायल-112, साइबर हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और महिला हेल्पलाइन 1090 नंबरों की जानकारी दी। बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने, सोशल मीडिया का सावधानी से इस्तेमाल करने और अनजान व्यक्ति से जानकारी साझा न करने की सलाह दी। छात्र-छात्राओं ने थाना परिसर, कार्यालय और अभिलेख कक्ष देखा। उन्होंने पुलिस से जुड़े सवाल पूछे, जिनके जवाब सरल भाषा में मिले।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *