Asian Games 2026: तुम कैच छोड़ोगे…हम सिंधु नदी से पानी छोड़ेंगे- मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों को फैंस ने किया बुरी तरह ट्रोल

Asian Games 2026: तुम कैच छोड़ोगे…हम सिंधु नदी से पानी छोड़ेंगे- मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों को फैंस ने किया बुरी तरह ट्रोल

IND vs PAK Asia Cup 2026: एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल ने रोमांच के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा बटोरी। भारतीय पुरुष टीम ने पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है।

बता दें इससे पहले भारतीय महिला टीम भी गोल्ड जीत चुकी थी, यानी क्रिकेट में भारत ने डबल गोल्ड हासिल किया है। मैच के दौरान मैदान पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ दर्शकों की प्रतिक्रियाएं भी सुर्खियों में रहीं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि भारतीय फैंस पाकिस्तानी खिलाड़ी सैम अयूब को चिढ़ाते नजर आए। वीडियो में कथित तौर पर फैंस की ओर से ‘पानी चाहिए… पानी’ और ‘तुम कैच छोड़ोगे, हम पानी छोड़ेंगे, वो भी सिंधु नदी से’ जैसे नारे सुनाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद इस पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

हारने पर क्या बोले पाकिस्तानी फैंस?

इंडियन क्रिकेट टीम की गोल्ड मेडल जीत पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के एक फैन ने कहा कि इंडियन टीम का कॉन्फिडेंस लेवल बहुत ज्यादा था, इसलिए बेहतर टीम जीती…आखिर में जब तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने रन बनाए, तो टोटल काफी ज्यादा हो गया। पाकिस्तान ने बैटिंग करते हुए कोशिश की लेकिन ज़रूरी रन रेट नहीं बना सका, इसलिए वे हार गए… मौके आते रहेंगे; जो टीम अच्छा खेलेगी वही जीतेगी। ऐसा ही होता है।

इंडियन फैंस हुए गदगद

भारतीय टीम की जीत पर एक फैन ने कहा कि अभी तो ये हमारी बी-टीम थी। फिर भी हमने हरा दिया। हम हमेशा हरा देते हैं। हां आज जरूर पाकिस्तान ने आखिरी ओवर में अच्छा खेला। लेकिन जैसे ही बुमराह के हाथ में गेंद आई हम समझ गए कि अब गोल्ड हमारे हाथ में है। आखिरी ओवरों में हम थोड़े टेंशन में आ गए…देखें वीडियो-

टीम इंडिया ने क्रिकेट में डबल गोल्ड जीतकर रच दिया इतिहास

बता दें एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रनों से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 20 ओवर में 211/6 का बड़ा स्कोर बनाया। अभिषेक शर्मा ने शानदार 61 रन बनाए। तिलक वर्मा ने सिर्फ 22 गेंदों में 51 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली। शिवम दुबे ने भी 27 रन जोड़े। ऐसे में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 192/6 रन ही बना सकी। हसन नवाज ने सबसे ज्यादा 96 रन बनाए। सैम अयूब ने 29 रन जोड़े। भारत की ओर से अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने 2-2 विकेट लिए। शिवम दुबे को भी 2 विकेट मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *