फर्रुखाबाद में पंचम श्री श्याम महोत्सव की निशान यात्रा निकली:श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया, रविवार को होगी भजन संध्या

फर्रुखाबाद में पंचम श्री श्याम महोत्सव की निशान यात्रा निकली:श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया, रविवार को होगी भजन संध्या

फर्रुखाबाद में पंचम श्री श्याम महोत्सव की निशान यात्रा शनिवार को 11बजे शुरू हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया, बाबा श्याम के जयकारे लगाए। जगह-जगह फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत हुआ। यात्रा श्री राधा श्याम शक्ति मंदिर, लोहाई रोड से शुरू हुई। यह लोहाई रोड, चौक, नेहरू रोड, घुमना, लालगेट, आईटीआई और श्यामनगर से होते हुए सातनपुर मंडी पहुंची। रास्ते में श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन किए। लालगेट के पास पिंकू वर्मा, रिंकू, मोनू ने जलपान का इंतजाम किया। भक्तों ने पूरी-सब्जी, शरबत, कोल्ड ड्रिंक, पानी का प्रसाद लिया और यात्रा के साथ आगे बढ़े। देखें, 3 तस्वीरें… महोत्सव के तहत रविवार, 4 अक्तूबर को सातनपुर मंडी में भजन संध्या-भंडारा होगा। कार्यक्रम शाम 6:30 बजे से शुरू होगा, जिम्मेदारी श्री श्याम शखा परिवार की है। भजन संध्या में मंदसौर से अधिष्ठा-अनुष्का, पानीपत से साहिल शर्मा, आगरा से राजू बाबरा भजन सुनाएंगे। श्रद्धालुओं में उत्साह है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *