आयुष्मान कार्ड, सोलर प्लांट लगवाने दिए आवेदन:किसान ने तरबूज की खेती पर सरकारी सब्सिडी मांगी, जोबट में लगा कैंप

आयुष्मान कार्ड, सोलर प्लांट लगवाने दिए आवेदन:किसान ने तरबूज की खेती पर सरकारी सब्सिडी मांगी, जोबट में लगा कैंप

आलीराजपुर जिले की जोबट जनपद पंचायत में शनिवार को ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर लगा। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, महिला-बाल विकास और विद्युत विभाग समेत कई विभागों के अधिकारियों ने कैंप लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में करीब 300 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एक ही जगह सब सुविधाएं मिलने से ग्रामीणों को अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़े। कर्मचारियों ने लोगों को योजनाओं की पात्रता, जरूरी कागजात और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया। ऑन-द-स्पॉट पंजीयन और प्रमुख आवेदन ग्राम किला जोबट निवासी 9 वर्षीय विकास भूरिया और 23 वर्षीय रितेश भूरिया ने आयुष्मान भारत कार्ड के लिए आवेदन दिया। विद्युत कंपनी के कैंप में आशीष आसोरिया और राजेश आसोरिया ने 3 किलोवाट सोलर प्लांट लगाने के लिए आवेदन दिया। अधिकारियों ने उनका रजिस्ट्रेशन मौके पर ही हाथों-हाथ पूरा कर दिया। ग्राम देवली निवासी किसान जगन सिंह सोलंकी ने तरबूज की खेती पर सरकारी सब्सिडी (अनुदान) का लाभ लेने के लिए आवेदन सौंपा। कृषि विभाग ने पात्रता के अनुसार प्रक्रिया पूरी कर जल्द लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया। 300 आवेदनों का हुआ पंजीयन शिविर में मिले सभी 300 आवेदनों को आधिकारिक तौर पर दर्ज कर लिया गया है। मौके पर निपटाए जाने वाले मामलों का समाधान तुरंत किया गया, जबकि बाकी आवेदनों को समयबद्ध कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *