मधेपुरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को राजस्व कर्मचारी के नाम पर रुपए लेने के आरोप में लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी की पहचान सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र के विशनपुर निवासी आशीष कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि वह मधेपुरा बस स्टैंड के पास किराए के मकान में रहता है। राजस्व कर्मचारी बिरंजन कुमार को एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि आशीष कुमार नाम के युवक ने उनके नाम पर उससे 8 हजार रुपए लिए हैं। रुपए लेने के बावजूद जमीन संबंधी काम नहीं होने की बात भी बताई गई। इस पर राजस्व कर्मचारी ने उक्त व्यक्ति से कहा कि वह आशीष को लेकर अंचल कार्यालय आए। कर्मचारी ने स्पष्ट किया कि वह आशीष नाम के किसी युवक को नहीं जानते हैं और न ही उन्होंने उससे रुपए लेने के लिए कहा है। राजस्व कर्मचारी ने पहचानने से कर दिया इनकार शनिवार को वह व्यक्ति आरोपी युवक आशीष को लेकर अंचल कार्यालय पहुंचा। राजस्व कर्मचारी ने युवक को पहचानने से इनकार कर दिया। इसके बाद अंचल के सुरक्षा गार्ड की मदद से युवक को पकड़ लिया गया। मामले की जानकारी सीओ और राजस्व अधिकारी को दी गई। बाद में सदर थाना पुलिस को सूचना देकर युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी युवक ने दावा किया कि वह पहले राजस्व कर्मचारी के माध्यम से लोगों के काम करवाता था। उसका कहना था कि कर्मचारी उससे रुपए लेते थे और वह काम करवाता था। हालांकि, राजस्व कर्मचारी ने उसे पहचानने से इनकार कर दिया। मौके पर पकड़ लिया गया आरोपी ने बताया कि उसने कर्मचारी से दो-तीन काम करवाए हैं। इस बार तुलसीबाड़ी पंचायत के वार्ड संख्या-5 के एक व्यक्ति से दाखिल-खारिज कराने के नाम पर 8 हजार रुपए लिए थे। युवक ने बताया कि संबंधित कर्मचारी 5 हजार रुपए मांग रहे थे। हालांकि, राजस्व कर्मचारी बिरंजन कुमार ने आरोपी युवक से किसी तरह के संबंध या रुपए लेने की बात से इनकार किया है। सीओ केशिका कुमारी ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति राजस्व कर्मचारी के नाम पर एक व्यक्ति से रुपए ले रहा है। सूचना पर उसे मौके पर पकड़ लिया गया। मामले की जांच करने में जुटी पुलिस उन्होंने कहा कि युवक अंचल कर्मी के नाम पर लोगों से रुपए लेकर उनकी बदनामी कर रहा था। युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी ने पहले भी कई लोगों से जमीन संबंधी काम कराने के नाम पर रुपए लेने की बात सामने आने की जानकारी दी है। अब पुलिस उसके खिलाफ मिले आरोपों और संबंधित लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच करेगी। मधेपुरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को राजस्व कर्मचारी के नाम पर रुपए लेने के आरोप में लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी की पहचान सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र के विशनपुर निवासी आशीष कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि वह मधेपुरा बस स्टैंड के पास किराए के मकान में रहता है। राजस्व कर्मचारी बिरंजन कुमार को एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि आशीष कुमार नाम के युवक ने उनके नाम पर उससे 8 हजार रुपए लिए हैं। रुपए लेने के बावजूद जमीन संबंधी काम नहीं होने की बात भी बताई गई। इस पर राजस्व कर्मचारी ने उक्त व्यक्ति से कहा कि वह आशीष को लेकर अंचल कार्यालय आए। कर्मचारी ने स्पष्ट किया कि वह आशीष नाम के किसी युवक को नहीं जानते हैं और न ही उन्होंने उससे रुपए लेने के लिए कहा है। राजस्व कर्मचारी ने पहचानने से कर दिया इनकार शनिवार को वह व्यक्ति आरोपी युवक आशीष को लेकर अंचल कार्यालय पहुंचा। राजस्व कर्मचारी ने युवक को पहचानने से इनकार कर दिया। इसके बाद अंचल के सुरक्षा गार्ड की मदद से युवक को पकड़ लिया गया। मामले की जानकारी सीओ और राजस्व अधिकारी को दी गई। बाद में सदर थाना पुलिस को सूचना देकर युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी युवक ने दावा किया कि वह पहले राजस्व कर्मचारी के माध्यम से लोगों के काम करवाता था। उसका कहना था कि कर्मचारी उससे रुपए लेते थे और वह काम करवाता था। हालांकि, राजस्व कर्मचारी ने उसे पहचानने से इनकार कर दिया। मौके पर पकड़ लिया गया आरोपी ने बताया कि उसने कर्मचारी से दो-तीन काम करवाए हैं। इस बार तुलसीबाड़ी पंचायत के वार्ड संख्या-5 के एक व्यक्ति से दाखिल-खारिज कराने के नाम पर 8 हजार रुपए लिए थे। युवक ने बताया कि संबंधित कर्मचारी 5 हजार रुपए मांग रहे थे। हालांकि, राजस्व कर्मचारी बिरंजन कुमार ने आरोपी युवक से किसी तरह के संबंध या रुपए लेने की बात से इनकार किया है। सीओ केशिका कुमारी ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति राजस्व कर्मचारी के नाम पर एक व्यक्ति से रुपए ले रहा है। सूचना पर उसे मौके पर पकड़ लिया गया। मामले की जांच करने में जुटी पुलिस उन्होंने कहा कि युवक अंचल कर्मी के नाम पर लोगों से रुपए लेकर उनकी बदनामी कर रहा था। युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी ने पहले भी कई लोगों से जमीन संबंधी काम कराने के नाम पर रुपए लेने की बात सामने आने की जानकारी दी है। अब पुलिस उसके खिलाफ मिले आरोपों और संबंधित लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच करेगी।

