कटिहार-विजय बाबू पोखर में विशेष सफाई अभियान:‘स्वच्छता ही सेवा’ के तहत नगर निगम ने किया श्रमदान, अधिकारियों ने लगाई झाड़ू

कटिहार-विजय बाबू पोखर में विशेष सफाई अभियान:‘स्वच्छता ही सेवा’ के तहत नगर निगम ने किया श्रमदान, अधिकारियों ने लगाई झाड़ू

कटिहार नगर निगम की ओर से ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत वार्ड 21 स्थित विजय बाबू पोखर में विशेष सफाई और श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के दौरान पोखर के आसपास के क्षेत्रों की सफाई कर कचरे को हटाया गया। कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ स्काउट, गाइड और स्वयंसेवकों ने भी श्रमदान किया। लोगों को जल स्रोतों को स्वच्छ रखने और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा नहीं फेंकने के लिए जागरूक किया गया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… जल स्रोतों में कूड़ा नहीं डालने की अपील नगर निगम ने शहरवासियों से पोखर, तालाब समेत अन्य जल स्रोतों और सार्वजनिक जगहों पर कचरा नहीं डालने की अपील की। साथ ही सफाई अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में महापौर उषा देवी अग्रवाल, नगर आयुक्त संतोष कुमार, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य प्रमोद महतो व आलोक वर्मा, वार्ड 21 के पार्षद प्रतिनिधि, कनिष्ठ अभियंता अजय कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी राहुल कुमार, नूर अली और स्वच्छता इंस्पेक्टर कैलाश नारायण चौधरी समेत नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। नगर निगम ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए केवल प्रशासनिक प्रयास पर्याप्त नहीं हैं। इसमें आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है। कटिहार नगर निगम की ओर से ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत वार्ड 21 स्थित विजय बाबू पोखर में विशेष सफाई और श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के दौरान पोखर के आसपास के क्षेत्रों की सफाई कर कचरे को हटाया गया। कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ स्काउट, गाइड और स्वयंसेवकों ने भी श्रमदान किया। लोगों को जल स्रोतों को स्वच्छ रखने और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा नहीं फेंकने के लिए जागरूक किया गया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… जल स्रोतों में कूड़ा नहीं डालने की अपील नगर निगम ने शहरवासियों से पोखर, तालाब समेत अन्य जल स्रोतों और सार्वजनिक जगहों पर कचरा नहीं डालने की अपील की। साथ ही सफाई अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में महापौर उषा देवी अग्रवाल, नगर आयुक्त संतोष कुमार, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य प्रमोद महतो व आलोक वर्मा, वार्ड 21 के पार्षद प्रतिनिधि, कनिष्ठ अभियंता अजय कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी राहुल कुमार, नूर अली और स्वच्छता इंस्पेक्टर कैलाश नारायण चौधरी समेत नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। नगर निगम ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए केवल प्रशासनिक प्रयास पर्याप्त नहीं हैं। इसमें आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *