मोतिहारी केंद्रीय विश्वविद्यालय ने मनाया 10वां स्थापना दिवस:एक छात्र की मौत के कारण सादगी से मना जश्न, पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे मौजूद

मोतिहारी केंद्रीय विश्वविद्यालय ने मनाया 10वां स्थापना दिवस:एक छात्र की मौत के कारण सादगी से मना जश्न, पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे मौजूद

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी ने मंगलवार को अपना 10वां स्थापना दिवस मनाया। यह समारोह बापू सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद राधामोहन सिंह थे, केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे भी मौजूद रहे। विश्वविद्यालय ने 10 सालों में काफी तरक्की की – सांसद इस बार स्थापना दिवस सादगी से मनाया गया। दरअसल, विश्वविद्यालय के एक छात्र की पिछली रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। विश्वविद्यालय परिवार ने मृत छात्र को श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम शुरू किया। सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय ने 10 सालों में काफी तरक्की की है और चंपारण में शिक्षा का नया केंद्र बना है। छात्र नई ऊंचाइयां छू रहे – कुलपति केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बताया कि यह विश्वविद्यालय महात्मा गांधी के विचारों को आगे बढ़ा रहा है। कुलपति प्रो. डॉ. संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कम संसाधनों के बावजूद छात्र नई ऊंचाइयां छू रहे हैं। इस साल यहीं से पढ़े छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर भर्ती हुए हैं, जो विश्वविद्यालय की गुणवत्ता दिखाता है। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी ने मंगलवार को अपना 10वां स्थापना दिवस मनाया। यह समारोह बापू सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद राधामोहन सिंह थे, केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे भी मौजूद रहे। विश्वविद्यालय ने 10 सालों में काफी तरक्की की – सांसद इस बार स्थापना दिवस सादगी से मनाया गया। दरअसल, विश्वविद्यालय के एक छात्र की पिछली रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। विश्वविद्यालय परिवार ने मृत छात्र को श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम शुरू किया। सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय ने 10 सालों में काफी तरक्की की है और चंपारण में शिक्षा का नया केंद्र बना है। छात्र नई ऊंचाइयां छू रहे – कुलपति केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बताया कि यह विश्वविद्यालय महात्मा गांधी के विचारों को आगे बढ़ा रहा है। कुलपति प्रो. डॉ. संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कम संसाधनों के बावजूद छात्र नई ऊंचाइयां छू रहे हैं। इस साल यहीं से पढ़े छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर भर्ती हुए हैं, जो विश्वविद्यालय की गुणवत्ता दिखाता है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *