मुजफ्फरपुर- एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर छात्राओं का विरोध प्रदर्शन:एमडीडीएम कॉलेज की छात्राओं ने एक घंटे तक सड़क जाम किया, बोलीं- दो दिन बाद एग्जाम कैसे दूंगी

मुजफ्फरपुर- एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर छात्राओं का विरोध प्रदर्शन:एमडीडीएम कॉलेज की छात्राओं ने एक घंटे तक सड़क जाम किया, बोलीं- दो दिन बाद एग्जाम कैसे दूंगी

मुजफ्फरपुर में BRABU की स्नातक (यूजी) सेमेस्टर-4 परीक्षा से दो दिन पहले छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार को एडमिट कार्ड न मिलने से नाराज एमडीडीएम कॉलेज की सैकड़ों छात्राओं ने कॉलेज के मुख्य द्वार के सामने मिठनपुरा मुख्य मार्ग जाम कर दिया। छात्राओं ने कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। यूजी सेमेस्टर-4 की परीक्षाएं 5 अक्टूबर से हैं। कॉलेज ने शनिवार को एडमिट कार्ड बांटने की सूचना दी थी। मुजफ्फरपुर समेत दूर-दराज से छात्राएं सुबह ही कॉलेज पहुंची थीं। घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिला एडमिट कार्ड घंटों इंतजार के बाद भी एडमिट कार्ड नहीं मिले और न ही कोई जानकारी दी गई। प्रदर्शन कर रही छात्रा स्नेहा कुमारी ने बताया कि परीक्षा शुरू होने में सिर्फ 48 घंटे बचे हैं, जिससे तनाव बढ़ गया है। सूचना मिलते ही मिठनपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के समझाने और कॉलेज प्रशासन के आश्वासन के बाद छात्राएं शांत हुईं और जाम खुला। एमडीडीएम कॉलेज कर्मी बोले- प्रिंटिंग, वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में लगा समय मामले पर सफाई देते हुए एमडीडीएम कॉलेज के कर्मी मधुसूदन कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय स्तर से एडमिट कार्ड देर से पोर्टल पर अपलोड किए गए। इसके बाद बड़ी संख्या में एडमिट कार्ड की प्रिंटिंग और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में समय लग गया, जिसके कारण वितरण में थोड़ी देरी हुई। रविवार को भी एडमिट कार्ड काउंटर खुला रहेगा कॉलेज प्रशासन ने छात्राओं से अपील की कि वे सड़क से हटकर शांतिपूर्वक अपनी-अपनी कक्षाओं में बैठें। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि दोपहर 3 बजे के बाद सभी छात्राओं को काउंटर से एडमिट कार्ड वितरित कर दिया जाएगा। साथ ही, छात्राओं की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए यह भी निर्णय लिया गया है कि रविवार को भी कॉलेज का एडमिट कार्ड काउंटर खुला रहेगा, ताकि 5 अक्टूबर से शुरू होने वाली परीक्षा में किसी भी छात्रा को कोई परेशानी न झेलनी पड़े। मुजफ्फरपुर में BRABU की स्नातक (यूजी) सेमेस्टर-4 परीक्षा से दो दिन पहले छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार को एडमिट कार्ड न मिलने से नाराज एमडीडीएम कॉलेज की सैकड़ों छात्राओं ने कॉलेज के मुख्य द्वार के सामने मिठनपुरा मुख्य मार्ग जाम कर दिया। छात्राओं ने कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। यूजी सेमेस्टर-4 की परीक्षाएं 5 अक्टूबर से हैं। कॉलेज ने शनिवार को एडमिट कार्ड बांटने की सूचना दी थी। मुजफ्फरपुर समेत दूर-दराज से छात्राएं सुबह ही कॉलेज पहुंची थीं। घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिला एडमिट कार्ड घंटों इंतजार के बाद भी एडमिट कार्ड नहीं मिले और न ही कोई जानकारी दी गई। प्रदर्शन कर रही छात्रा स्नेहा कुमारी ने बताया कि परीक्षा शुरू होने में सिर्फ 48 घंटे बचे हैं, जिससे तनाव बढ़ गया है। सूचना मिलते ही मिठनपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के समझाने और कॉलेज प्रशासन के आश्वासन के बाद छात्राएं शांत हुईं और जाम खुला। एमडीडीएम कॉलेज कर्मी बोले- प्रिंटिंग, वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में लगा समय मामले पर सफाई देते हुए एमडीडीएम कॉलेज के कर्मी मधुसूदन कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय स्तर से एडमिट कार्ड देर से पोर्टल पर अपलोड किए गए। इसके बाद बड़ी संख्या में एडमिट कार्ड की प्रिंटिंग और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में समय लग गया, जिसके कारण वितरण में थोड़ी देरी हुई। रविवार को भी एडमिट कार्ड काउंटर खुला रहेगा कॉलेज प्रशासन ने छात्राओं से अपील की कि वे सड़क से हटकर शांतिपूर्वक अपनी-अपनी कक्षाओं में बैठें। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि दोपहर 3 बजे के बाद सभी छात्राओं को काउंटर से एडमिट कार्ड वितरित कर दिया जाएगा। साथ ही, छात्राओं की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए यह भी निर्णय लिया गया है कि रविवार को भी कॉलेज का एडमिट कार्ड काउंटर खुला रहेगा, ताकि 5 अक्टूबर से शुरू होने वाली परीक्षा में किसी भी छात्रा को कोई परेशानी न झेलनी पड़े।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *