अनूपपुर में सांप के काटने से महिला की मौत:इलाज में देरी, परिजन बोले- वाहन नहीं मिला; लूट के इरादे से युवक से मारपीट

अनूपपुर में सांप के काटने से महिला की मौत:इलाज में देरी, परिजन बोले- वाहन नहीं मिला; लूट के इरादे से युवक से मारपीट

अनूपपुर जिले में दो अलग-अलग घटनाएं हुई हैं। सांप के डसने से एक महिला की मौत हो गई, वहीं एक युवक से मारपीट की गई। महिला की मौत जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। यह घटना फुनगा पुलिस चौकी क्षेत्र के छिल्पा गांव की है। 2 अक्टूबर को 45 साल की तेरासिया बाई दोपहर में बाड़ी की सफाई कर रही थीं, तभी एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। बेटी मुन्नी बाई ने बताया कि मां को दोपहर 3 बजे जिला अस्पताल लाया गया, पर रात करीब 10 बजे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने वाहन न मिलने से इलाज में देरी का आरोप लगाया। डॉक्टरों के मुताबिक, तीन घंटे बाद अस्पताल पहुंचने से जहर फैल चुका था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंपा है और मामले की जांच जारी है। दूसरा मामला चचाई थाना क्षेत्र के गांधीनगर और अमलाई के बीच लूटपाट के इरादे से युवक 21 वर्षीय शंकरदास पनिका पिता रामजी पनिका निवासी गांधीनगर सोड़ा फैक्टरी के पास के साथ मारपीट किए जाने की घटना घटी। घायल शंकरदास पनिका ने बताया कि वह केशवाही शहडोल जिले के मझौली गांव के पास जले मोबिल ऑयल से संबंधित का काम करता है, दो दिन पूर्व परिजनों से मिलने घर गांधीनगर सोड़ा फैक्टरी के पास आया था। शुक्रवार-शनिवार की देर रात करीब 2.30 बजे वह अमलाई से पैदल ही अपने घर गांधीनगर वापस लौट रहा था, तभी बीच रास्ते में मोहल्ले के चार लोगों ने उन्हें घेर लिया और लूट के इरादे से उन्हें झाड़ियों के पीछे ले गया, इस दौरान बदमाशाेंं ने उसके मोबाइल छीन लिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *