मंडला; मानिकपुर में 150 से ज्यादा गिद्धों का झुंड दिखा:ग्रीष्मकालीन गणना में सिर्फ 9 ही मिले थे

मंडला; मानिकपुर में 150 से ज्यादा गिद्धों का झुंड दिखा:ग्रीष्मकालीन गणना में सिर्फ 9 ही मिले थे

मंडला के निवास विकासखंड के मानिकपुर गांव के पास 150 से ज्यादा गिद्धों का झुंड दिखाई दिया है। इनका वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कई गिद्ध आसमान में उड़ते दिख रहे हैं। गांव के आसपास इतने बड़े झुंड को देखकर स्थानीय लोग हैरान रह गए। मौके पर मौजूद लोगों ने गिद्धों की गतिविधियों को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया। पहली बार इतने सारे दिखे बता दें कि पिछले कुछ सालों में गिद्धों की कई प्रजातियों की संख्या तेजी से कम हुई है। ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में गिद्धों का एक साथ दिखना लोगों के लिए खास बन गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले भी गिद्ध दिखते थे, लेकिन इतनी संख्या में पहली बार दिखे हैं। ग्रीष्मकालीन गणना में यहां सिर्फ 9 गिद्ध ही मिले थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *