जगराओं में हेरोइन समेत महिला तस्कर गिरफ्तार:ग्राहकों का इंतजार कर रही थी, पुलिस ने पकड़ा; पहले से दर्ज हैं 2 केस

जगराओं में हेरोइन समेत महिला तस्कर गिरफ्तार:ग्राहकों का इंतजार कर रही थी, पुलिस ने पकड़ा; पहले से दर्ज हैं 2 केस

जगराओं में पुलिस ने महिला को हेरोइन की सप्लाई करने के लिए ग्राहकों का इंतजार करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला से 7 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थाना सिधवां बेट में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी महिला की पहचान जीत कौर निवासी खोलिया वाला पुल गांव मलासिहां बाजण के रूप में हुई है। आरोपी महिला के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के दो मामले दर्ज हैं। इस संबंध में चौकी गिद्दड़विड़ी के इंचार्ज एसआई राजवरिंदरपाल सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त और चेकिंग के दौरान बस स्टैंड लोधीवाल में मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी महिला लंबे समय से नशा तस्करी के धंधे में संलिप्त है। आसपास के इलाकों में हेरोइन की सप्लाई
पुलिस से बचने के लिए पैदल ही आसपास के इलाकों में हेरोइन की सप्लाई करने जाती है। सूचना के मुताबिक आरोपी महिला इस समय भी मलासिहां बाजण नहर पुल से श्मशानघाट रोड पर ग्राहकों को हेरोइन सप्लाई करने के लिए उनका इंतजार कर रही थी। तलाशी के दौरान कब्जे से 7 ग्राम हेरोइन बरामद
पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए महिला पुलिस कर्मचारियों को साथ लेकर बताए गए स्थान पर छापेमारी की और आरोपी महिला को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 7 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने हेरोइन को कब्जे में लेकर आरोपी महिला के खिलाफ थाना सिधवां बेट में मामला दर्ज कर लिया। महिला ने बताया कि वह खुद नशे की आदी है
पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने बताया कि वह खुद नशे की आदी है। अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए हेरोइन की सप्लाई करने लगी थी। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके नशा तस्करी के नेटवर्क और सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *