Golf in Asian Games 2026: प्रणवी उर्स ने गोल्फ में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, भारत को एशियन गेम्स में मिला 18वां स्वर्ण पदक

Golf in Asian Games 2026: प्रणवी उर्स ने गोल्फ में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, भारत को एशियन गेम्स में मिला 18वां स्वर्ण पदक

Pranavi Urs Wins Gold at Asian Games Golf: भारत की गोल्फर प्रणवी उर्स ने एशियन गेम्स 2026 में वूमेंस इंडिविजुअल स्ट्रोक प्ले का स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इस गोल्ड के साथ भारत ने एशियन गेम्स में गोल्फ के स्वर्ण पदक का 24 साल का इंतजार खत्म कर दिया। 

India Wins First Golf Gold after 24 Years: भारत की गोल्फर प्रणवी उर्स ने वूमेंस इंडिविजुअल स्ट्रोक प्ले का स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। एशियन गेम्स में 24 साल के सूखे को खत्म करते हुए भारत ने गोल्ड मेडल जीता है। इससे पहले 2002 में आयोजित हुए एशियन गेम्स में भारत ने एक गोल्ड मेडल जीता था, जबकि उससे पहले 1982 में भारत ने 2 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। हांग्जो में भारत ने एक ही ब्रॉन्ज मेडल जीता था। प्रणवी के बाद वूमेंस टीम ने भी सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। वूमेंस टीम में प्रणवी के साथ दीक्षा डागर और अदीति अशोक भी शामिल थीं।

चीन ने वूमेंस टीम इवेंट का गोल्ड मेडल जीता, तो वूमेंस इंडिविजुअल में चीन को कांस्य पदक मिला। सिंगापुर की शॉनन झा यीन प्रणवी के बाद दूसरे स्थान पर रहीं और उन्हें सिल्वर मेडल मिला।

खबर अपडे हो रही है…

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *