नालंदा में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ का असर:डीएसपी ने सौंपे बरामद मोबाइल, थानों में संवेदनशील सुनवाई के लिए हेल्प डेस्क

नालंदा में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ का असर:डीएसपी ने सौंपे बरामद मोबाइल, थानों में संवेदनशील सुनवाई के लिए हेल्प डेस्क

नालंदा पुलिस की ‘ऑपरेशन मुस्कान’ मुहिम एक बार फिर लोगों के चेहरों पर खुशी लेकर आई है। शनिवार को (गांधी जयंती के अवसर पर) बिहारशरीफ के लहेरी थाने में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां डीएसपी अमरनाथ ने चोरी हुए या खोए हुए 6 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे। इसके साथ ही थाने में बच्चों की समस्याओं को सुनने के लिए विशेष रूप से बनाए गए ‘चाइल्ड हेल्प डेस्क’ के बारे में भी जानकारी दी गई। ‘टेक्निकल टीम की सक्रियता से मिल रहे हैं मोबाइल’ कार्यक्रम के दौरान डीएसपी अमरनाथ ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत कुल 6 लोगों को उनके मोबाइल फोन वितरित किए गए हैं। शुक्रवार को गांधी जयंती का अवसर था, इसलिए हमने इस दिन को मोबाइल वितरण के लिए चुना। एक-दो महीने के भीतर ही चोरी हुए मोबाइल वापस मिलने से खुश लोगों के बारे में पूछे जाने पर डीएसपी ने कहा कि पुलिस अधीक्षक, नालंदा के निर्देशानुसार हम लोग मोबाइल रिकवरी का काम लगातार कर रहे हैं। इसमें हमारी टेक्निकल टीम बहुत सक्रियता से काम करती है। समय-समय पर जो भी मोबाइल बरामद होते हैं, उनकी उचित पहचान सुनिश्चित करने के बाद उन्हें उनके मालिकों को लौटा दिया जाता है। थानों में ‘चाइल्ड हेल्प डेस्क’: बच्चों के मामलों की होगी संवेदनशील सुनवाई लहेरी थाने और जिले के अन्य थानों में लगाए जा रहे ‘चाइल्ड हेल्प डेस्क’ के पोस्टरों और बैनरों के बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी अमरनाथ ने बताया कि यह सरकार की एक विशेष मुहिम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लैंगिक संवेदनशीलता के तहत हर थाने में यह हेल्प डेस्क बनाया जा रहा है। इसके लिए हर थाने में एक ‘डेडिकेटेड ऑफिसर’ नियुक्त किया गया है, जो बच्चों से जुड़े मामलों के प्रति पूरी तरह से संवेदनशील है। पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि बच्चों या उनके परिजनों को अपनी बात पुलिस तक पहुंचाने में कोई हिचकिचाहट या परेशानी न हो। लोग बेझिझक आकर अपनी शिकायत या समस्या इन अधिकारियों के सामने रख सकते हैं। इस अवसर पर लहेरी थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडे समेत लहेरी थाना के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहें। नालंदा पुलिस की ‘ऑपरेशन मुस्कान’ मुहिम एक बार फिर लोगों के चेहरों पर खुशी लेकर आई है। शनिवार को (गांधी जयंती के अवसर पर) बिहारशरीफ के लहेरी थाने में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां डीएसपी अमरनाथ ने चोरी हुए या खोए हुए 6 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे। इसके साथ ही थाने में बच्चों की समस्याओं को सुनने के लिए विशेष रूप से बनाए गए ‘चाइल्ड हेल्प डेस्क’ के बारे में भी जानकारी दी गई। ‘टेक्निकल टीम की सक्रियता से मिल रहे हैं मोबाइल’ कार्यक्रम के दौरान डीएसपी अमरनाथ ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत कुल 6 लोगों को उनके मोबाइल फोन वितरित किए गए हैं। शुक्रवार को गांधी जयंती का अवसर था, इसलिए हमने इस दिन को मोबाइल वितरण के लिए चुना। एक-दो महीने के भीतर ही चोरी हुए मोबाइल वापस मिलने से खुश लोगों के बारे में पूछे जाने पर डीएसपी ने कहा कि पुलिस अधीक्षक, नालंदा के निर्देशानुसार हम लोग मोबाइल रिकवरी का काम लगातार कर रहे हैं। इसमें हमारी टेक्निकल टीम बहुत सक्रियता से काम करती है। समय-समय पर जो भी मोबाइल बरामद होते हैं, उनकी उचित पहचान सुनिश्चित करने के बाद उन्हें उनके मालिकों को लौटा दिया जाता है। थानों में ‘चाइल्ड हेल्प डेस्क’: बच्चों के मामलों की होगी संवेदनशील सुनवाई लहेरी थाने और जिले के अन्य थानों में लगाए जा रहे ‘चाइल्ड हेल्प डेस्क’ के पोस्टरों और बैनरों के बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी अमरनाथ ने बताया कि यह सरकार की एक विशेष मुहिम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लैंगिक संवेदनशीलता के तहत हर थाने में यह हेल्प डेस्क बनाया जा रहा है। इसके लिए हर थाने में एक ‘डेडिकेटेड ऑफिसर’ नियुक्त किया गया है, जो बच्चों से जुड़े मामलों के प्रति पूरी तरह से संवेदनशील है। पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि बच्चों या उनके परिजनों को अपनी बात पुलिस तक पहुंचाने में कोई हिचकिचाहट या परेशानी न हो। लोग बेझिझक आकर अपनी शिकायत या समस्या इन अधिकारियों के सामने रख सकते हैं। इस अवसर पर लहेरी थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडे समेत लहेरी थाना के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहें।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *