सोनभद्र के रेणुकूट में लायंस क्लब ऑफ रेणुकूट की ओर से 2 से 8 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। सेवा सप्ताह के पहले दिन गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर लायंस प्राथमिक विद्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। क्लब अध्यक्ष लायन गोपाल सिंह समेत सदस्यों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सदस्यों ने दोनों महापुरुषों के जीवन, विचारों और राष्ट्रसेवा से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। इसके बाद राधे कृष्ण मंदिर परिसर में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब सदस्यों ने लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। पदाधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी अभियान तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान लोगों को अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

