पानीपत जिले के तहसील कैंप थाना क्षेत्र में बिल्डिंग मैटेरियल के स्टॉक पर खड़े वाहनों से चोर नौ बैटरियां चोरी कर ले गए। चोरी का पता सुबह उस समय चला, जब जेसीबी चालक ने स्टॉक पर पहुंचकर वाहनों की जांच की। सूचना मिलने पर वाहन मालिक मौके पर पहुंचा और आसपास तलाश की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद चोरी की शिकायत तहसील कैंप थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रात को हुई चोरी पुलिस को दी शिकायत में मोतीराम कॉलोनी निवासी मनोज कुमार ने बताया कि वह बिल्डिंग मैटेरियल का काम करता है। उसने 30 सितंबर की रात अपने स्टॉक पर छह ट्रैक्टर, एक जेसीबी और एक ट्रक खड़ा किया था। सभी वाहनों को खड़ा करने के बाद वह वहां से चला गया। जेसीबी ड्राइवर ने दी सूचना शिकायत के अनुसार, 1 अक्टूबर की सुबह जेसीबी ड्राइवर बंटू उठकर स्टॉक पर पहुंचा। उसने देखा कि वहां खड़े वाहनों की बैटरियां गायब थीं। चालक ने फोन कर मनोज को इसकी सूचना दी। मनोज मौके पर पहुंचा तो जांच करने पर छह ट्रैक्टर, जेसीबी और ट्रक समेत अन्य वाहनों की कुल नौ बैटरियां चोरी मिलीं। जांच में जुटी पुलिस इसके बाद मनोज ने अपने स्तर पर आसपास के क्षेत्र में चोरों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उसने 2 अक्टूबर को तहसील कैंप थाना पहुंचकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी और कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी की जांच शुरू कर दी है।

