Kurash खिलाड़ी Yash Kumar Chauhan प्रतिबंधित दवाओं के सेवन में दोषी, अस्थायी रूप से निलंबित

Kurash खिलाड़ी Yash Kumar Chauhan प्रतिबंधित दवाओं के सेवन में दोषी, अस्थायी रूप से निलंबित

नागोया, तीन अक्टूबर भारतीय कुराश खिलाड़ी यश कुमार चौहान एशियाई खेलों में 27 सितंबर को प्रतियोगिता के दौरान लिये गए नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के दोषी पाये गए हैं और उन्हें तुरंत प्रभाव से अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया गया है। एशियाई ओलंपिक परिषद ने शनिवार को एक बयान में कहा ,‘‘ एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) की ओर से अंतराष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (आईटीए) ने रिपोर्ट दी है कि कुराश खिलाड़ी यश कुमार चौहान (भारत) प्रतिबंधित पदार्थ मेंटेंडिएनोन मेटाबोलाइट्स, जीडब्ल्यू1516 मेटाबोलाइट्स , मेफेंटरमाइन और इसके मेटाबोलाइट के सेवन के दोषी पाये गए हैं।’’
विश्व डोपिंग रोधक एजेंसी (वाडा) की प्रतिबंधित पदार्थों की सूची में मेटेंडिएनोन को एस 1.1 एनाबोलिक एंड्रोजेनिक स्टेरॉयड (एएएस) के तौर पर प्रतिबंधित किया गया है। यह हर समय (मुकाबले के दौरान और उसके बाहर भी) प्रतिबंधित है और यह एक अनिर्दिष्ट पदार्थ है।यह एक शक्तिशाली एनाबोलिक स्टेरॉयड है जो टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ाता है, जिससे मांसपेशियों का आकार, सहनशक्ति और ताकत बढ़ती है। बयान में कहा गया ,‘‘ खिलाड़ी को इस मामले के बारे में बता दिया गया है और उसे तुरंत प्रभाव से अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया गया है। वह एशियाई खेल आइची नागोया 2026 में किसी प्रतियोगिता में भाग लेने , ट्रेनिंग, कोचिंग या किसी गतिविधि में भागीदारी से प्रतिबंधित रहेगा। 

नागोया, तीन अक्टूबर भारतीय कुराश खिलाड़ी यश कुमार चौहान एशियाई खेलों में 27 सितंबर को प्रतियोगिता के दौरान लिये गए नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के दोषी पाये गए हैं और उन्हें तुरंत प्रभाव से अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया गया है। एशियाई ओलंपिक परिषद ने शनिवार को एक बयान में कहा ,‘‘ एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) की ओर से अंतराष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (आईटीए) ने रिपोर्ट दी है कि कुराश खिलाड़ी यश कुमार चौहान (भारत) प्रतिबंधित पदार्थ मेंटेंडिएनोन मेटाबोलाइट्स, जीडब्ल्यू1516 मेटाबोलाइट्स , मेफेंटरमाइन और इसके मेटाबोलाइट के सेवन के दोषी पाये गए हैं।’’
विश्व डोपिंग रोधक एजेंसी (वाडा) की प्रतिबंधित पदार्थों की सूची में मेटेंडिएनोन को एस 1.1 एनाबोलिक एंड्रोजेनिक स्टेरॉयड (एएएस) के तौर पर प्रतिबंधित किया गया है। यह हर समय (मुकाबले के दौरान और उसके बाहर भी) प्रतिबंधित है और यह एक अनिर्दिष्ट पदार्थ है।

यह एक शक्तिशाली एनाबोलिक स्टेरॉयड है जो टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ाता है, जिससे मांसपेशियों का आकार, सहनशक्ति और ताकत बढ़ती है। बयान में कहा गया ,‘‘ खिलाड़ी को इस मामले के बारे में बता दिया गया है और उसे तुरंत प्रभाव से अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया गया है। वह एशियाई खेल आइची नागोया 2026 में किसी प्रतियोगिता में भाग लेने , ट्रेनिंग, कोचिंग या किसी गतिविधि में भागीदारी से प्रतिबंधित रहेगा।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *