नेपाल में लगातार हो रही बारिश का असर गोरखपुर में अभी भी गंभीर रूप में है। हालांकि बाढ़ के बीच एक अहम राहत की खबर सामने आई है। कई दिनों से लगातार बढ़ रही राप्ती नदी के जलस्तर में अब ठहराव देखने को मिला है। शुक्रवार को सुबह से शाम तक नदी के स्तर में कोई बढ़त दर्ज नहीं की गई और जलस्तर पूरे दिन स्थिर बना रहा। बर्डघाट पर राप्ती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, लेकिन लगातार बढ़ते जलस्तर पर फिलहाल ब्रेक लगना लोगों और प्रशासन के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। नदी का लेटेस्ट डेटा राप्ती नदी (बर्डघाट): रोहिनी नदी (त्रिमुहानी घाट): खतरे के ऊपर जलस्तर, सतर्कता जारी जलस्तर पूरे दिन स्थिर बने रहने के बावजूद स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं कही जा सकती। राप्ती नदी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। विशेषज्ञों का मानना है कि नेपाल और पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश का असर अभी खत्म नहीं हुआ है और वहां से आने वाले पानी के कारण जलस्तर दोबारा भी बढ़ सकता है। रोहिनी में अभी भी स्थिति संवेदनशील त्रिमुहानी घाट पर रोहिनी नदी के जलस्तर में दिन के दौरान गिरावट दर्ज की गई है, जिससे कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन हालात अभी भी संवेदनशील बने हुए हैं। प्रशासन का कहना है कि ऊपरी इलाकों से पानी का दबाव बना हुआ है, इसलिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

