शिवहर में गांधी जयंती के अवसर पर शिवहर के देकुली धाम में प्रशासन का अलग अंदाज देखने को मिला। जिला पदाधिकारी (DM) प्रतिभा रानी के नेतृत्व में अधिकारियों से लेकर सफाईकर्मियों तक ने खुद झाड़ू थामकर सफाई अभियान चलाया। अभियान के जरिए प्रशासन ने संदेश दिया कि स्वच्छता केवल सफाईकर्मियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… देकुली धाम परिसर और मुख्य सड़क की हुई सफाई पिपराही प्रखंड के परसौनी बैज पंचायत स्थित देकुली धाम परिसर और मुख्य सड़क पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। DM प्रतिभा रानी के साथ पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी अभियान में शामिल हुए। अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थल की सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। ग्रामीणों और दुकानदारों से सफाई बनाए रखने की अपील DM ने ग्रामीणों और दुकानदारों से अपील की कि सफाई अभियान को सिर्फ एक दिन तक सीमित न रखा जाए। उन्होंने लोगों से कचरा निर्धारित स्थान पर डालने और सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी नहीं फैलाने की अपील की। प्रशासन ने दिया सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश अभियान के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी ने लोगों को यह संदेश दिया कि स्वच्छ और सुंदर सार्वजनिक स्थल बनाने में प्रशासन के साथ आम लोगों की भी बराबर की भूमिका है। गांधी जयंती पर आयोजित इस अभियान के जरिए स्वच्छता को रोजमर्रा की आदत बनाने पर जोर दिया गया। शिवहर में गांधी जयंती के अवसर पर शिवहर के देकुली धाम में प्रशासन का अलग अंदाज देखने को मिला। जिला पदाधिकारी (DM) प्रतिभा रानी के नेतृत्व में अधिकारियों से लेकर सफाईकर्मियों तक ने खुद झाड़ू थामकर सफाई अभियान चलाया। अभियान के जरिए प्रशासन ने संदेश दिया कि स्वच्छता केवल सफाईकर्मियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… देकुली धाम परिसर और मुख्य सड़क की हुई सफाई पिपराही प्रखंड के परसौनी बैज पंचायत स्थित देकुली धाम परिसर और मुख्य सड़क पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। DM प्रतिभा रानी के साथ पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी अभियान में शामिल हुए। अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थल की सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। ग्रामीणों और दुकानदारों से सफाई बनाए रखने की अपील DM ने ग्रामीणों और दुकानदारों से अपील की कि सफाई अभियान को सिर्फ एक दिन तक सीमित न रखा जाए। उन्होंने लोगों से कचरा निर्धारित स्थान पर डालने और सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी नहीं फैलाने की अपील की। प्रशासन ने दिया सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश अभियान के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी ने लोगों को यह संदेश दिया कि स्वच्छ और सुंदर सार्वजनिक स्थल बनाने में प्रशासन के साथ आम लोगों की भी बराबर की भूमिका है। गांधी जयंती पर आयोजित इस अभियान के जरिए स्वच्छता को रोजमर्रा की आदत बनाने पर जोर दिया गया।

