सलेमपुर में दशहरा आयोजन को लेकर बैठक:नियमों का पालन करने और कार्यक्रमों की जानकारी समय से देने के निर्देश

सलेमपुर में दशहरा आयोजन को लेकर बैठक:नियमों का पालन करने और कार्यक्रमों की जानकारी समय से देने के निर्देश

देवरिया में दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई बैठक में उपजिलाधिकारी क्षितिज द्विवेदी ने मूर्ति आयोजकों से स्थापना से लेकर विसर्जन तक की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सडीएम ने आयोजकों से मूर्ति स्थापना स्थल, प्रतिमा की ऊंचाई, डीजे व साउंड व्यवस्था, जागरण, झांकी सहित अन्य कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी आयोजकों से निर्धारित नियमों का पालन करने और कार्यक्रमों की जानकारी समय से प्रशासन को उपलब्ध कराने को कहा, ताकि पर्व के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो। सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील एसडीएम क्षितिज द्विवेदी ने कहा कि दशहरा आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाए। उन्होंने आयोजकों से प्रशासन और पुलिस का सहयोग करने की अपील की। नगर थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने विसर्जन के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मांगा। बैठक में विशाल गुप्ता, ओमप्रकाश प्रजापति, सोनू पांडेय, पिंकी श्रीवास्तव, श्याम श्रीवास्तव, मुन्ना रौनियार, अरविंद जायसवाल सहित अन्य आयोजक मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *