गोंडा में विदेश राज्यमंत्री का CJP प्रदर्शन पर बयान:बोले- पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करना जरूरी, कंपोजिट विद्यालय में लगाई झाड़ू

गोंडा में विदेश राज्यमंत्री का CJP प्रदर्शन पर बयान:बोले- पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करना जरूरी, कंपोजिट विद्यालय में लगाई झाड़ू

गोंडा लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद और विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ‘राजा भैया’ ने आज शुक्रवार सुबह 11 बजे कंपोजिट विद्यालय जैदवा पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आयोजित स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया और बच्चों के साथ पूरे परिसर में झाड़ू लगाई। बच्चों के साथ कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने झाड़ू लगाकर के श्रमदान कर बच्चों को भी स्वच्छता को लेकर के प्रति प्रेरित किया है। पर्यावरण संरक्षण थीम पर सुंदर पोस्ट बनाने वाली छात्रा खुशी मौर्या और अंशिका को सम्मानित भी किया है। वही दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन पर कहा कि अभी हमने भारत के संविधान की बात की उसमें सबको हक है अपनी-अपनी बात रखने का। और वही भारतीय जनता पार्टी भी करने भारतीय जनता पार्टी कह रहे हैं वो पार्टी भी करने जा रही है। तो वो उनका हक है वो अपना कर रहे हैं उनकी बातों में कितना लॉजिक है। कितनी सच्चाई है कितना उसमें गुणवत्ता है। वो अपनी बात है मगर जैसा कि हमने कहा कि हम लोग किसी को, कोई भी किसी को अपनी बात रखने से न रोक सकता है और न रोकना चाहिए।​ वही धारा 163 लागू होने के चलते परमिशन न मिलने को लेकर विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि देखिए, कानून व्यवस्था की जहां तक बात है मुझे पूरा यकीन है कि दिल्ली की सरकार इस बात को लेकर मतलब सक्षम है कि कानून व्यवस्था न टूटे। बाकी लोग शांति से अपना अगर बात करना चाहें,तो करते ही हैं, उसमें कोई रोक-टोक तो है नहीं। लेकिन अगर ज्यादा भीड़ रहेगी, जैसे पिछली बार हुआ तोड़-फोड़ की गई, गाड़ियां तोड़ी गईं, तमाम चीजें हुईं, तो ये चीजें ठीक नहीं हैं। इसके लिए अगर 163 लगाया गया है, तो सबको उस नियम का पालन करना चाहिए। वही स्वच्छता अभियान को लेकर कहा कि बच्चों से हमने गांधी जी का जो बहुत बड़ा योगदान रहा है। स्वच्छता अभियान पे जोर देश की आजादी में, उससे लेकर और स्वच्छता अभियान पे जोर दिया गया। स्कूल की सफाई की गई और बच्चों को उनके आगे जब ये जिम्मेदार यहां के नागरिक बनेंगे।आगे यहां के तो उनकी संविधान के साथ उनकी संविधान के अधिकारों के साथ-साथ जो उनकी जिम्मेदारियां हैं, उससे भी उनको आगाह कराया गया। क्योंकि हमारे बच्चे ही हमारे विकसित भारत 2047 के कर्णधारक हैं। और अभी से उनके मन में अच्छे विचार, विकास के रास्ते पर चलने के लिए उनसे आग्रह, पढ़ाई-लिखाई पर जोर और साथ-साथ यहां पर जो उनका पोषण हो रहा है, जो मिड-डे मील हो रही है, इस सब की चर्चा आज बच्चों से हुई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *