गाजियाबाद में गांधी-शास्त्री की जयंती मनाई:, DM ने दिलाई स्वच्छता की शपथ, बोले- हर व्यक्ति निभाए जिम्मेदारी

गाजियाबाद में गांधी-शास्त्री की जयंती मनाई:, DM ने दिलाई स्वच्छता की शपथ, बोले- हर व्यक्ति निभाए जिम्मेदारी

गाजियाबाद के कलक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मादड़ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में अधिकारियों ने श्रीराम भजन प्रस्तुत किया। आबकारी अधिकारी संजय सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चन्द्र त्रिपाठी, एडीएम ई ज्योति मौर्या समेत अन्य अधिकारियों ने गांधी और शास्त्री के जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों से दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने की अपील की। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मादड़ ने सभी को जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी के विचार आज भी लोगों को प्रेरणा देते हैं। देश को स्वच्छ, विकसित और बेहतर बनाने के लिए हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। इसके बाद जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि गांधी जी का सपना स्वच्छ और विकसित भारत का था। उन्होंने लोगों से हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम में एडीएम एफ/आर अंजनी कुमार सिंह, एडीएम एल/ए अवनीश सिंह, एडीएम सिटी विकास कश्यप, एडीएम जे अंजली गंगवार, एसडीएम राजेन्द्र, डीआईओ योगेन्द्र प्रताप सिंह, डीएसओ अमित तिवारी समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *