जहानाबाद के पूर्व विधायक सच्चिदानंद यादव का निधन:पार्टी कार्यालय लाया गया पार्थिव शरीर, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

जहानाबाद के पूर्व विधायक सच्चिदानंद यादव का निधन:पार्टी कार्यालय लाया गया पार्थिव शरीर, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

राजद के पूर्व विधायक सच्चिदानंद यादव का गुरुवार को पटना के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे, जिससे जहानाबाद जिले में शोक छा गया। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर राजद कार्यालय लाया गया। यहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, नेता और समाजसेवी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। सभी ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। राजद से की थी राजनीतिक यात्रा शुरू सदर विधायक राहुल शर्मा ने कहा कि सच्चिदानंद यादव के निधन से पार्टी को बड़ी क्षति हुई है। उन्होंने राजद से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की और अंत तक जुड़े रहे। राजनीति के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय काम किए। राहुल शर्मा ने उन्हें मिलनसार और सरल स्वभाव का व्यक्ति बताया। उन्होंने पंचायत स्तर से राजनीति शुरू कर विधानसभा तक का सफर तय किया। उनके राजनीतिक और सामाजिक जीवन को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया गया। राजद के पूर्व विधायक सच्चिदानंद यादव का गुरुवार को पटना के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे, जिससे जहानाबाद जिले में शोक छा गया। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर राजद कार्यालय लाया गया। यहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, नेता और समाजसेवी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। सभी ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। राजद से की थी राजनीतिक यात्रा शुरू सदर विधायक राहुल शर्मा ने कहा कि सच्चिदानंद यादव के निधन से पार्टी को बड़ी क्षति हुई है। उन्होंने राजद से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की और अंत तक जुड़े रहे। राजनीति के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय काम किए। राहुल शर्मा ने उन्हें मिलनसार और सरल स्वभाव का व्यक्ति बताया। उन्होंने पंचायत स्तर से राजनीति शुरू कर विधानसभा तक का सफर तय किया। उनके राजनीतिक और सामाजिक जीवन को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया गया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *