बक्सर नगर परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बाद नगर विकास एवं आवास विभाग ने जांच कमिटी बनाई है। विधायक आनंद मिश्रा की पहल पर यह तीन सदस्यीय कमिटी गठित की गई है। कमिटी को 7 अक्टूबर 2026 तक अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंपने का निर्देश दिया गया है। यह कमिटी बक्सर नगर परिषद क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था और इससे जुड़ी जनशिकायतों की जांच करेगी। लोगों की शिकायतें मिलने पर लिया गया एक्शन दरअसल, बक्सर धाम समेत पूरे नगर परिषद में स्वच्छता को लेकर लोगों की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। विधायक आनंद मिश्रा ने इन समस्याओं को नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा के सामने उठाया था। जांच कमिटी सफाई की वास्तविक स्थिति का जायजा लेगी। साथ ही, यह भी देखेगी कि नियमित सफाई हो रही है या नहीं और शिकायतों में कितनी सच्चाई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शहर की साफ-सफाई और बक्सर धाम की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर जांच शुरू होने से स्थानीय लोगों की भी नजर अब कमिटी की रिपोर्ट पर टिकी है। जनहित से जुड़े मुद्दों पर उठाएंगे आवाज विधायक आनंद मिश्रा ने कहा है कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर वे संबंधित विभागों के समक्ष लगातार आवाज उठाते रहेंगे। बक्सर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और स्वच्छता व्यवस्था में सुधार के लिए प्रयास जारी रहेगा। अब लोगों को उम्मीद है कि जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद नगर परिषद क्षेत्र की सफाई व्यवस्था में ठोस सुधार की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। बक्सर नगर परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बाद नगर विकास एवं आवास विभाग ने जांच कमिटी बनाई है। विधायक आनंद मिश्रा की पहल पर यह तीन सदस्यीय कमिटी गठित की गई है। कमिटी को 7 अक्टूबर 2026 तक अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंपने का निर्देश दिया गया है। यह कमिटी बक्सर नगर परिषद क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था और इससे जुड़ी जनशिकायतों की जांच करेगी। लोगों की शिकायतें मिलने पर लिया गया एक्शन दरअसल, बक्सर धाम समेत पूरे नगर परिषद में स्वच्छता को लेकर लोगों की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। विधायक आनंद मिश्रा ने इन समस्याओं को नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा के सामने उठाया था। जांच कमिटी सफाई की वास्तविक स्थिति का जायजा लेगी। साथ ही, यह भी देखेगी कि नियमित सफाई हो रही है या नहीं और शिकायतों में कितनी सच्चाई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शहर की साफ-सफाई और बक्सर धाम की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर जांच शुरू होने से स्थानीय लोगों की भी नजर अब कमिटी की रिपोर्ट पर टिकी है। जनहित से जुड़े मुद्दों पर उठाएंगे आवाज विधायक आनंद मिश्रा ने कहा है कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर वे संबंधित विभागों के समक्ष लगातार आवाज उठाते रहेंगे। बक्सर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और स्वच्छता व्यवस्था में सुधार के लिए प्रयास जारी रहेगा। अब लोगों को उम्मीद है कि जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद नगर परिषद क्षेत्र की सफाई व्यवस्था में ठोस सुधार की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

