Lajpat Nagar vs Sarojini Nagar: Dandiya Night की ट्रेंडी Long Skirt कहां से खरीदें

Lajpat Nagar vs Sarojini Nagar: Dandiya Night की ट्रेंडी Long Skirt कहां से खरीदें

जैसे-जैसे नवरात्रि का त्योहार नजदीक आ रहा है, वैसे ही लोग डांडिया और गरबा नाइट्स की तैयारियों में लगे हुए हैं। खासतौर पर महिलाएं गरबा नाइट में एक अलग और यूनिक लुक पाने के लिए कई दिन पहले से ही शॉपिंग करना शुरु कर देती हैं। भीड़ से अलग दिखने के लिए महिलाएं नए-नए पैटर्न और डिजाइंस वाली चनिया-चोली, धोती-कुर्ता, लॉन्ग स्कर्ट जैसे आउटफिट खरीदती हैं।

अगर आप दिल्ली में रहती हैं, तो एथनिक आउटफिट्स की शॉपिंग के लिए सबसे पहला नाम सरोजिनी नगर और लाजपत नगर का ही आता है। यदि आप भी डांडिया नाइट्स में डिजाइनर लॉन्ग स्कर्ट की खरीदारी के लिए मार्केट्स एक्सप्लोर करना चाहती हैं, तो आपको बताते चलें कि सरोजिनी नगर या लाजपत नगर में से आपके लिए सबसे बेस्ट बाजार कौन-सा रहने वाला है।

सरोजिनी नगर मार्केट

अगर आप कम कीमत में खूबसूरत और अलग-अलग डिजाइन वाली लॉन्ग स्कर्ट या डिजाइनर प्लाजो खरीदना चाहती हैं, तो सरोजिनी नगर एक अच्छा विकल्प है। यहां आपको 200 रुपये से लेकर 2,000-3,000 रुपये तक की कीमत में कई तरह की सुंदर लॉन्ग स्कर्ट और घेरदार घाघरे मिल जाएंगे।

बजट में खरीदें लॉन्ग स्कर्ट की कई वैरायटी

सरोजिनी नगर में आप ए-लाइन स्कर्ट, पेंसिल स्कर्ट से लेकर मैक्सी स्कर्ट और प्लेटेड स्कर्ट अपने बजट में खरीद सकते हैं। वहीं, आप रैप स्कर्ट, ट्यूलिप स्कर्ट और स्कैटर स्कर्ट की भी कई वैरायटी देखे सकते हैं। इसके अलावा, आप यहां पर ऑक्सिडाइज्ड झुमके, कमरबंद और चोकर नेकलेस जैसी ज्वेलरी भी 50 से 500 रुपये तक आसानी से खरीद सकते हैं।

शॉपिंग टिप- यदि आप सरोजिनी नगर मार्केट जा रही हैं, तो आप दुकानदारों से मोलभाव जरुर करें।

लाजपत नगर मार्केट

गौरतलब है कि प्रीमियम क्वालिटी और हैवी ट्रेडिशनल वर्क वाली लॉन्ग स्कर्ट खरीदना चाहते हैं, तो दिल्ली का लाजपत नगर आपके लिए एकदम सही रहेगा। लाजपत नगर के सेंट्रल मार्केट में नवरात्रि के दौरान गुजरात और राजस्थान की पारंपरिक लॉन्ग स्कर्ट और कुछ चनिया-चोली के डिजाइंस मिल सकते हैं। इस बाजार में आपको साधारण से लेकर वर्क वाली स्कर्ट के कई स्टॉल्स दिख जाएंगे।

अच्छी क्वालिटी और फैब्रिक

आपको यहां पर हर एक साइज और कलर के अनुसार मिरर वर्क, गोटा-पट्टी और हैवी थ्रेड वर्क वाली लॉन्ग स्कर्ट मिल जाएगी। यहां पर स्कर्ट की शुरुआत करीब 1,500 से होकर 5,000 रुपए तक मिल जाएगी। यह मार्केट सरोजिनी नगर के मुकाबले थोड़ा महंगा जरुर है। इसके साथ ही कपड़ों का फैब्रिक बहुत टिकाऊ और अच्छी क्वालिटी का माना जाता है। यहां पर आपको रेडीमेड ब्लाउज और फिटेज टॉप भी मिल जाएंगे।

दोनों बाजारों तक कैसे पहुंचें?

सरोजिनी नगर कैसे जाएं: अगर आप सरोजिनी नगर में शॉपिंग करने जा रही हैं, तो दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन से सरोजिनी नगर मेट्रो स्टेशन पहुंच सकती हैं। स्टेशन से बाहर निकलते ही बाजार पास में है और पैदल आसानी से पहुंचा जा सकता है।

लाजपत नगर कैसे जाएं: लाजपत नगर जाने के लिए आप दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन या वायलेट लाइन से लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन पहुंच सकती हैं। स्टेशन से बाहर निकलकर आप पैदल या ई-रिक्शा से आसानी से सेंट्रल मार्केट जा सकती हैं। यहां बस या कैब से भी पहुंचा जा सकता है।

आपके लिए कौन-सा बाजार है सबसे बेस्ट?

यदि आपका बजट भी सीमित है और आप हल्की व ट्रेंडी चनिया-चोली के साथ बजट-फ्रेंडली ज्वेलरी चाहते हैं, तो सरोजिनी नगर जाएं। लेकिन आपको शादी या किसी बड़े फंक्शन के लिए असली गुजराती पारंपरिक और टिकाऊ फ्रैबिक चाहते हैं, तो आप लाजपत नगर जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *