Nushrratt Bharuccha Health Update: एक्सीडेंट के बाद नुसरत भरुचा की रीढ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, मुंबई में होगी सर्जरी

Nushrratt Bharuccha Health Update: एक्सीडेंट के बाद नुसरत भरुचा की रीढ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, मुंबई में होगी सर्जरी

Nushrratt Bharuccha Spine Fracture: काम के सिलसिले में बाली गईं एक्ट्रेस नुसरत भरूचा का एक दुर्भाग्यपूर्ण एक्सीडेंट हो गया। एक्ट्रेस की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है और अभी वह बाली के हॉस्पिटल में भर्ती हैं, जहां डॉक्टर्स की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी होगी

नुसरत भरूचा की टीम ने कन्फर्म किया है कि 1 अक्टूबर को बाली में एक्ट्रेस का एक्सीडेंट हो गया है और अभी वह हॉस्पिटल में भर्ती हैं। मेडिकल जांच के बाद, उनकी रीढ़ की हड्डी (स्पाइन) की सर्जरी होने की उम्मीद है।

नुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस से मुंबई लौटेंगी

टीम के बयान के अनुसार, नुसरत भरुचा को एयर एम्बुलेंस में बाली से मुंबई वापस लाने की तैयारी की जा रही है। शहर वापस आने के बाद उनकी सर्जरी होने की उम्मीद है।

बयान में यह भी कहा गया है कि चोट और सर्जरी को देखते हुए, नुसरत को आराम करने और ठीक होने के लिए काफी समय की जरूरत होगी। इस वजह से, अगले कुछ हफ्तों में उनके काम से जुड़े कमिटमेंट्स पर असर पड़ सकता है।

हालांकि, हादसा किस तरह हुआ इसकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

नुसरत भरूचा ने इन फिल्मों से बनाई अपनी पहचान

नुसरत भरूचा ने बॉलीवुड में अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाई हैं जिनसे उनको इंडस्ट्री में खासी पहचान मिली है। इन फिल्मों में ‘प्यार का पंचनामा’, ‘प्यार का पंचनामा 2’ ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ और ‘ड्रीम गर्ल’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस को हॉरर फिल्म ‘छोरी’ के लिए काफी तारीफ मिली, इसके अलावा वह ‘जनहित में जारी’, ‘राम सेतु’, ‘अकेली’ और ‘छोरी 2’ जैसी फिल्मों में भी अलग तरह के किरदार निभा चुकी हैं.

नुसरत भरुचा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

अगर नुसरत के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म में नजर आएंगी। इस प्रोजेक्ट में नुसरत और टाइगर श्रॉफ पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। फिल्म में नुसरत के किरदार को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा उनके पास ‘घूसखोर पंडत’ और ‘बुन टिक्की’ जैसे प्रोजेक्ट भी हैं। फिलहाल नुसरत बाली के अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *