हंसवा ब्लॉक प्रमुख बने अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री:राज्य मंत्री कृष्णा पासवान के बेटे हैं विकास, खागा विधानसभा में बढ़ेगी सक्रियता

हंसवा ब्लॉक प्रमुख बने अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री:राज्य मंत्री कृष्णा पासवान के बेटे हैं विकास, खागा विधानसभा में बढ़ेगी सक्रियता

फतेहपुर खागा विधानसभा क्षेत्र में पासवान परिवार की अगली पीढ़ी की सक्रियता बढ़ रही है। हंसवा ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा में प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। इस खबर से समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। विकास पासवान मौजूदा खागा विधायक और प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कृष्णा पासवान के बेटे हैं। वह हंसवा ब्लॉक प्रमुख के तौर पर क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय हैं। अब प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी मिलने से उनकी राजनीतिक भूमिका का दायरा बढ़ गया है। संगठन ने उन्हें यह जिम्मेदारी ऐसे समय में दी है, जब खागा विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। विकास पासवान के प्रदेश मंत्री बनने को उनके राजनीतिक सफर का फैलाव माना जा रहा है। उन्हें अब प्रदेश संगठन मजबूत करने और अनुसूचित वर्ग में पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। इस नियुक्ति की खबर फैलते ही हंसवा से खागा और जिले के अन्य क्षेत्रों तक समर्थकों में उत्साह दिखा। कार्यकर्ताओं ने इसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। इस जिम्मेदारी से फतेहपुर और खागा क्षेत्र की प्रदेश स्तर पर राजनीतिक सक्रियता भी बढ़ेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *